'पीएम मोदी चुप हैं, क्योंकि उनकी ही विचारधारा से मणिपुर जल रहा', राहुल गांधी का बड़ा हमला

राहुल गांधी ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि आपको आश्चर्य होगा कि देश के पीएम मणिपुर जाकर इस पर क्यों नहीं बोल रहे हैं? ऐसा इसलिए है क्योंकि नरेंद्र मोदी केवल आरएसएस के कुछ चुनिंदा लोगों के पीएम हैं।

राहुल गांधी ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि आपको आश्चर्य होगा कि देश के पीएम मणिपुर जाकर इस पर क्यों नहीं बोल रहे हैं? ऐसा इसलिए है क्योंकि नरेंद्र मोदी केवल आरएसएस के कुछ चुनिंदा लोगों के पीएम हैं। उनका मणिपुर से कोई लेना-देना नहीं है। वह जानते हैं कि उनकी विचारधारा ने मणिपुर को जला दिया है।

कांग्रेस के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर के लिए क्या कर रहे हैं? वे मणिपुर के बारे में कुछ बोल क्यों नहीं रहे हैं? ऐसा इसलिए है, क्योंकि पीएम मोदी को मणिपुर से कोई लेना देना नहीं है। वो जानते हैं कि उनकी ही विचारधारा ने मणिपुर को जलाया है।

PM मोदी की विचारधारा से मणिपुर जल रहा

RSS-BJP और कांग्रेस के बीच विचारधारा की लड़ाई चल रही है। जहां कांग्रेस की विचारधारा संविधान की रक्षा, देश को जोड़ने और सामाजिक असमानता के खिलाफ लड़ने की है। वहीं RSS-BJP चाहती है कि कुछ चुनिंदा लोग यह देश चलाएं और देश का सारा धन उन्हीं के हाथ में हो।

BJP-RSS सिर्फ सत्ता चाहती है और सत्ता पाने के लिए ये कुछ भी कर सकती है। सत्ता के लिए ये मणिपुर को जला देंगे, सारे देश को जला देंगे। इनको देश के दुख और दर्द से कोई फर्क नहीं पड़ता।

राहुल गांधी ने कहा कि आपके दिल में देशप्रेम है। जब देश को चोट लगती है, देश के किसी नागरिक को चोट लगती है तो आपके दिल को भी चोट लगती है। आप उदास हो जाते हैं। मगर BJP-RSS के लोगों को कोई दुःख नहीं, कोई दर्द नहीं हो रहा, क्योंकि ये हिंदुस्तान को बांटने का काम कर रहे हैं।

विपक्षी गठबंधन ने एक नाम चुना I.N.D.I.A. यह नाम हमारे दिल से निकला था। जैसे ही हमने यह नाम चुना, पीएम नरेंद्र मोदी ने I.N.D.I.A को गाली देना शुरू कर दिया। मोदी जी को इतना घमंड है कि उन्होंने ये भी नहीं सोचा कि वो पवित्र शब्द INDIA को गाली दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+