इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता बने PM मोदी, ट्रंप दूसरे नंबर पर
ट्विप्लोमेसी की ओर से किए गए सर्वे के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6.8 मिलियन (60.8 लाख) फॉलोवर के साथ पहले नंबर पर हैं।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता बन गए हैं। यह जानकारी ट्विप्लोमेसी नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर की गई है जो दुनिया भर की सरकारों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर नजर रखता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप हैं दूसरे नंबर पर
ट्विप्लोमेसी की ओर से किए गए सर्वे के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6.8 मिलियन (60.8 लाख) फॉलोवर के साथ पहले नंबर पर हैं। उनके बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 6.3 मिलियन (60.3 लाख) फॉलोवर के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

ओबामा के बराबर कोई नहीं
अगर मोदी और ट्रंप के फॉलोवर मिला दिए जाएं तो भी वे इंस्टाग्राम पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की बराबरी नहीं कर सकते। इस साल 20 जनवरी को ऑफिस छोड़ने वाले ओबामा के 13.8 मिलियन (एक करोड़ 30 लाख) फॉलोवर हैं।

पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर सिर्फ 53 तस्वीरें शेयर की हैं, जो कि ट्रंप से 20 गुना कम है। ट्रंप ने 1028 पोस्ट अपडेट किए हैं। लेकिन बीते एक साल में अगर इंटरैक्शन की बात जाए तो मोदी की रेटिंग 5.15 है, जबकि ट्रंप की रेटिंग 3.39 है। हालांकि टोटल इंटरैक्शन (लाइक और कमेंट) की रैंकिंग में ट्रंप आगे हैं।












Click it and Unblock the Notifications