कांग्रेस ने माना मोदी का लोहा, कहा शहरी युवाओं में हैं मोदी का क्रेज

p chidambaram
नयी दिल्ली। चुनाव आयोग ने अभी सिर्फ 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारिखों का ऐलान किया है, लेकिन विधानसभा चुनाव के साथ-साथ ही लोकसभा चुनाव 2014 का घमासान अभी से शुरू हो गया है। जहां बीजेपी ने अपना पीएम उम्मीदवार घोषित कर दिया है वहीं कांग्रेस ने अब तक इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है। बीजेपी के पीएम उम्मीदवार मोदी की बढ़ती लोकप्रियता से कांग्रेस घबरा गई है। कांग्रेस बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी से मुकाबले के लिए कमर कस रही है।

उसकी कमान खुद राहुल गांधी ने संभाल रखी है। हलांकि राहुल गांधी मोदी पर सीधा हमला नहीं बोल रहे है, लेकिन कांग्रेस नेता मोदी को चुनौती के तौर पर ले रहे हैं। वित्त मंत्री पी चिदंबरम का कहना है कि मोदी अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी जितने ताकतवर नहीं हैं। ऐसे में मोदी का कांग्रेस से कोई मुकाबला नहीं है।

एक इंटरव्यू में वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि कांग्रेस मुकाबले के लिए अभी मैदान नहीं उतरी है। चिदंबरम ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी से कांग्रेस का कोई मुकाबला नहीं हो सकता है। मोदी को अटल बिहारी वाजपेयी और आडवाणी की तुलना में कमजोर मानते हुए चिदंबरम ने कहा कि शहरी युवाओं में मोदी का क्रेज है, लेकिन वो अटल-आडवाणी के मुकाबले में कमजोर नेता हैं। चिदंबरम ने कहा कि मोदी से खुली बहस और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बहस करने के लिए कांग्रेस का कोई भी नेता तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+