सलमान के 'गुडमैन' के बाद श्री श्री रवि शंकर ने भी कहा, मोदी 'अच्छे इंसान'

रवि शंकर ने आम आदमी के बारे में अपनी राय में कहा कि उनके पास अभी प्रशासनिक अनुभव नहीं है। इशारों इशारों में उन्होने मोदी को देश का लीडर बताया।
गौर हो कि इसके पहले फिल्म अभिनेता सलमान खान ने भी मोदी को 'गुडमैन' कहा था, वह अपनी फिल्म के प्रचार के सिलसिले में अहमदाबाद गये थे। उन्होने मोदी की प्रशंसा की थी।
मोदी भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं, आज भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली में हो रही है, जिसमें पार्टी लोकसभा चुनाव 2014 के लिए अपनी रणनीतियों पर अमल कर रही है। आम चुनाव में भाजपा के लिए आम आदमी पार्टी एक बड़ी चुनौती है, जिसने पिदले कई महीनों से जारी भाजपा के धुंआधार प्रचार अभियान पर रोंक लगा दी है। तीन राज्यों में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद भी आज 'आम आदमी पार्टी' की अधिक चर्चा हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications