VIDEO: गांधीनगर में स्कूली बच्चों के बीच पहुंचे मोदी, हुई ये सब बातें

गांधीनगर। दो दिन के दौरे पर गुजरात पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को स्कूली बच्चों के साथ बातचीत की। गुजरात की राजधानी गांधीनगर में मोदी स्कूली बच्चों के बीच पहुंचे और वक्त बिताया। प्रधानमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चे भी काफी खुश नजर आए। इस दौरान मोदी ने बच्चों से उनकी पढ़ाई और खानपान को लेकर सवाल किए तो बच्चों की ओर से भी उनको कई सवालों का सामना करना पड़ा है।

पीएम मोदी ने बच्चों से पूछा कि आप सब सब्जी, दाल खाते हैं या नहीं, भोजन में वह क्या-क्या खाते हैं। जब मां सब्जी खाने के लिए कहती हैं तो मना तो नहीं करते? उन्होंने बच्चों से पूछा कि उनको कौन-कौन सा गाना आता है।

Narendra Modi interacts with school children in Gandhinagar Gujarat

नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गांधीनगर से 'प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना' का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत 60 वर्ष की आयु के बाद असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों को 3000 रुपये की मासिक पेंशन प्रदान करने का प्रावधान है। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि आज हम सभी एक ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बन रहे हैं। आज के इस कार्यक्रम का होस्ट गुजरात है।

नरेंद्र मोदी सोमवार को अपने दो दिन के दौरे पर गुजरात पहुंचे हैं। सोमवार को जामनगर में उन्होंने एक हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले विश्व उमिया धाम के मंदिर परिसर की आधारशिला समेत कई प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया।

गुजरात में बोले मोदी, क्या कांग्रेस को सेना पर भी भरोसा नहीं
https://hindi.oneindia.com/news/india/narendra-modi-jamnagar-gujarat-indian-air-force-rafale-opposition-495690.html

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+