पटना यूनिवर्सिटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण की 11 बड़ी बातें
पटना यूनिवर्सिटी में पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें
पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पटना यूनिवर्सिटी पहुंचे हैं। यूनिवर्सिटी में पीएम मोदी ने अपने भाषण में कई बड़ी बातें कहीं। मोदी पटना में कई मेगा परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। बिहार मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 घंटे 40 मिनट तक रुकेंगे। बिहार के सीएम नीतीश कुमार के अपने भाषण में प्रधानमंत्री से पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिया जाने की मांग के बाद पीएम के भाषण पर सबकी निगाहें थीं। ये रहीं पीएम के भाषण की बड़ी बातें।

- देश की देश की दस प्राइवेट, दस सरकारी यूनिवर्सिटी को 10 हजार करोड़ देंगी सरकार। इसके लिए सरकार देशभर से 20 बेस्ट यूनिवर्सिटी का चुनाव करेगी।
- पटना यूनिवर्सिटी को विश्व की श्रेष्ठ यूनिवर्सिटी बनाने को सरकार हर संभव कोशिश करेगी।
- दुनिया की पहली 500 यूनिवर्सिटी में भारत का नाम नहीं, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में हम दुनिया में पिछड़े, हमारी यूनिवर्सिटी दुनिया की शीर्ष यूनिवर्सिटी में जगह नहीं बना सकी।
- हमारे देश में शिक्षा में रिफॉर्म बहुत धीमे रहे, शिक्षाविदों में भी मतभेद रहे। लंबे अरसे तक उच्च शिक्षा में रिफॉर्म नहीं हुए। हमारी सरकार ने उच्च शिक्षा में रिफॉर्म के लिए शरुआत की है।
- भारत एक युवा देश, इस देश के सपने भी जवान हैं। छात्रों को आस-पास की समस्याओं के हल ढूंढ़कर नए इनोवेशन करने की जरूरत।
- छात्रों को नए स्टार्टअप शुरू करने चाहिएं, आज युवाओं की बदैलत स्टार्टअप की दुनिया में भारत चौथे नंबर पर आ गया है।
- पहले लोग हमें सपेरों का देश कहते हैं लेकिन हम सांप सपेरों का देश नहीं, आज हमारे नौजवान कंप्यूटर चला रहे हैं।
- हमारी सोच रही है कि नई-नई चीजें रटते रहना, शिक्षा के जरिए दिमाग को खोलना होगा, ताकि वो नई चीजें सीख सके। शिक्षा का उद्देश्य दिमाग खाली करना हो।
- पटना यूनिवर्सिटी में शिक्षा गंगा की धारा की तरह बहुत पुरानी। पटना यूनिवर्सिटी ने देश को दिए कई बड़े राजनेता।
- जो इतिहास को भूल जाता है, उसके इतिहास की कोख भी बांझ रह जाती है। जो इतिहास को याद रखता है, वही नया इतिहास लिखता है।
- यूनिवर्सिटी की देश में बड़ा योगदान, मैं यहां आने वाला पहला पीएम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी












Click it and Unblock the Notifications