नामदार और उनके परिवार को मेरी चुनौती, राजीव गांधी के मान-सम्मान पर लड़ें चुनाव: मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम राजीव गांधी पर अपने बयान को लेकर हो रही आलोचना के बीच सोमवार को कहा कि कांग्रेस क्यों नहीं राजीव गांधी के मान सम्मान पर ही चुनाव लड़ती। झारखंड के चाईबासा में मोदी ने कहा, मैं नामदार के परिवार और उनके रागदरबारियों, चेले चपाटों को चुनौती देता हूं। आज का चरण तो हो गया लेकिन बचे हुए दो चरण में, अगर हिम्मत है तो पूर्व प्रधानमंत्री जिन पर बोफोर्स के आरोप हैं। अगर आप में हिम्मत है कि उनके मान-सम्मान के मुद्दे पर चुनाव लड़िए। देखिए कैसा खेल होता है।

"जितना रोएंगे, उतनी ही पुरानी सच्‍चाई सामने आएगी"

मोदी ने कहा, भोपाल में हजारों लोग जो गैस लीक में मर गए थे, और उस समय के प्रधानमंत्री ने जो काम किया था फिर वो भी सामने आ जाएगा। दम हो तो भोपाल, दिल्ली, पंजाब में उनके मान-सम्मान के मुद्दे पर चुनाव होने दीजिए, ये मेरी चुनौती है। मोदी ने बिना नाम लिए राहुल गांधी को कहा कि उस मुद्दे पर जितना रोएंगे, उतनी ही पुरानी सच्‍चाई आज की पीढ़ी को पता चलेगी।

पहले क्या बोले थे मोदी

पहले क्या बोले थे मोदी

इससे पहले शनिवार को शनिवार को नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी के लिए कहा था कि आपके (राहुल गांधी) पिताजी को देश में गाजेबाजे के साथ मिस्टर क्लीन के नाम से प्रचारित किया गया, लेकिन मिस्टर क्लीन का जीवनकाल भ्रष्टाचारी नंबर वन के तौर पर खत्म हुआ था। प्रधानमंत्री के इस बयान की विपक्षी दलों ने आलोचना की थी, जिसके बाद आज उन्होंने कांग्रेस और गांधी परिवार को राजीव गांधी के मान-सम्मान के मुद्दे पर चुनाव लड़ने को कहा।

लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज पढ़ने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस और विपक्ष ने की थी मोदी की आलोचना

कांग्रेस और विपक्ष ने की थी मोदी की आलोचना

नरेंद्र मोदी के बयान को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी उनकी बहन प्रियंका गांधी और दूसरे कांग्रेस नेताओं ने सख्त आपत्ति की थी। वहीं एचडी कुमारस्वामी, ममता बनर्जी, राज ठाकरे, संजय सिंह और दूसरे दलों के नेताओं ने पूर्व पीएम के लिए इस तरह के शब्दों पर एतराज जताया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+