ट्वीटर पर री-ट्वीट में मोदी नबंर-1 तो बिग बी के सर्वाधिक फालोअर्स

नयी दिल्ली। 2014 का साल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम रहा। हर ओर पीएम मोदी का नाम छाया रहा। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर मोदी का जादू चला। ट्वीटर पर किसी ट्वीट को री-ट्वीट किए जाने के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे आगे हैं। मई में चुनाव नतीजे आने के बाद मोदी के चुनाव जीतने वाले ट्वीट को 70,515 लोगों ने शेयर किया था।

narendra modi

जहां री-ट्वीट में मोदी नबंर-1 बनें तो वहीं ट्विटर पर फालोअर्स के मामले में सुपरस्टार अमिताभ बच्चन सबसे आगे हैं। ट्विटर पर उनके फालोअर्स की संख्या 1.18 करोड़ है। बात मोदी के रिकॉर्ड की करें तो उनके ‘इंडिया हैज वॉन-भारत की विजय और अच्छे दिन आने वाले हैं' सबसे ज्यादा री-ट्वीट किया जाने वाले ट्वीट है। मोदी के बाद री-ट्वीट में दूसरा स्थान बॉलीवुड स्टार सलमान खान के नाम रहा। सलमान की फिल्म किक के ट्रेलर के बारे में ट्वीट को 51,981 लोगों ने री-ट्विट किया।

वहीं टॉप 10 ट्वीट में अभिनेता रजनीकांत का पहला ट्वीट, इसरो के मंगल मिशन के बारे में ट्वीट तथा सचिन तेंदुलकर द्वारा ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर फिल ह्यूज को श्रद्धांजलि पर लिखा गया ट्वीट शामिल है। वहीं ट्विटर पर फालोअर्स के मामले में अमिताभ बच्चन के बाद शाहरूख खान हैं। उनके फालोअर्स की संख्या 1.02 करोड़ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+