डरपोक हैं मोदी, देश के हितों की रक्षा नहीं कर सकते: मुलायम
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने मंगलवार को कहा कि जब चीनी सैनिक घुसपैठ कर रहे हैं, तब केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार देश के हितों की रक्षा नहीं कर सकती। देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि उनके कार्यकाल में उन्होंने भारत-चीन सीमा के नजदीक कई सड़कों के निर्माण के आदेश जारी किए थे। उन्होंने कहा कि केंद्र की मौजूदा सरकार के पास चीनी घुसपैठ का जवाब देने की हिम्मत नहीं है।

उन्होंने कहा, "यह सरकार डरपोक है, जो कि देश के हितों की रक्षा नहीं कर सकती।" मुलायम ने आगाह करते हुए कहा कि चीन पर भरोसा नहीं किया जा सकता। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने मोदी के सुशासन के वादे की आलोचना करते हुए कहा कि चुनाव में किए गए एक भी वादे पूरे नहीं किए गए हैं। मुलायम ने कहा कि महंगाई बरकरार है और देश में न ही कोई बड़ा बदलाव आया है।












Click it and Unblock the Notifications