IRCTC की नई वेबसाइट लांच, एक मिनट में बुक होंगी 7200 टिकटें
नई दिल्ली। अब भारतीय रेलयात्रियों को स्वतंत्रता दिवस का ख़ास तोहफा मिल गया है। रेल मंत्री सदानंद गौड़ा ने आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट लॉच करते हुए कहा कि इसके जरिए 1 मिनट में 7 हजार 200 टिकटें बुक हो सकती हैं।

- यह साइट जारी करने के बाद रेल मंत्री गौड़ा ने कहा कि इसका जिक्र रेल बजट में किया गया था जिसे पूरा किया गया है। नई साइट सेंटर फॉर रेलवे इन्फोर्मेशन सिस्टम (सीआरआईएस) ने 180 करोड़ रूपए की लागत से बनी है। इसके जरिए एक मिनट में 7 हजार 200 टिकटें बुक की जा सकेंगी। पुराने तरीके से महज 2 हजार टिकटें प्रति मिनट बुक हो सकतीं थीं।
- अब एक लाख बीस हजार उपभोक्ता एक साथ टिकट बुक कर सकेंगे, जबकि पहले 40 हजार टिकटें ही बुक हो सकतीं थीं। नई व्यवस्था जारी करने पर खुशी जाहिर करते हुए गौड़ा ने कहा कि एक महीने और पांच दिन पहले संसद में हमने बजट पेश किया था।
पढ़ें- नहीं दे रहे उत्तराखंड पर उत्तर
उन्होंने कहा कि अगले बजट तक इस रफ्तार से हम बजट के प्रस्ताव समय पर पूरे कर सकेंगे, लेकिन अगले बजट में महज छह महीने का ही समय बचा है। हालांकि मोदी सरकार के मंत्रियों की क्लास अब काम आ रही है व विकास कार्य में तेजी आ चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications