लोकसभा चुनावों के दौरान 11 मिलियन बार ट्विटर पर हुआ नरेंद्र मोदी का जिक्र

Narendra Modi-Twitter
नई दिल्‍ली। नरेंद्र मोदी न सिर्फ एग्जिट पोल के आए नतीजों में अपना जलवा दिखा रहे हैं बल्कि उन्‍होंने माइक्रो ब्‍लॉगिंग साइट ट्विटर को भी अपने जादू से सम्‍मोहित कर डाला है।

लोकसभा चुनावों के दौरान इस माइक्रो ब्‍लॉगिंग साइट पर 56 मिलियन ऐसी ट्वीट की गईं जो चुनावों से जुड़ी थीं और इनमें से हर पांचवी ट्वीट में नरेंद्र मोदी का ही जिक्र था।

बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार के तौर पर मार्च में अपना चुनावी अभियान शुरू करने वाले मोदी हो सकता है 31 मई को देश के अगले प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लें।

जनवरी 2014 से 12 मई तक के बीच करीब 11 मिलियन बार ट्विटर पर मोदी का जिक्र हुआ। इतने ही समयावधि में छह मिलियन बार बीजेपी के बारे में लोगों ने चर्चा की।

वहीं अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आप के बारे में जहां 15.2 मिलियन बार जिक्र किया गया तो वहीं केजरीवाल के बारे में पांच मिलियन ट्वीट्स में चर्चा की गई।

सिम्‍पलीफाई360 की ओर से देश के तीन बड़े शहरों में चुनावों के दौरान सोशल मीडिया पर मौजूद ट्रेंड के बारे में रिसर्च की गई। सिम्‍प्‍लीफाई 360 की ओर से सोशल मीडिया पर एक एग्जिट पोल किया गया था। इस एग्जिट पोल में भी बीजेपी और नरेंद्र मोदी बाजी मारते नजर आ रहे हैं।

इस एजेंसी की ओर से इस बात की संभावना जताई गई है कि बीजेपी को दिल्‍ली में सात में से छह सीटें हासिल होंगी, मुंबई में सात में से पांच सीटें और बेंगलूर में 4 में से तीन सीटें हासिल होंगी। कंपनी के मुताबिक यह एनालिसिस पार्टियों के लिए ट्विटर पर जाहिर होने वाले पॉजिटिव मेंशन के आधार पर की गई है।

जहां नरेंद्र मोदी चुनावों से जुड़ी करीब 20 प्रतिशत ट्वीट्स का हिस्‍सा रहे तो वहीं राहुल गांधी सिर्फ दो प्रतिशत यानी 1.3 मिलियन ट्वीट्स का हिस्‍सा बन सके। ट्विटर इंडिया से जुड़े राहील खुर्शीद जो कि हेड ऑफ न्‍यूज हैं कहते हैं कि लोकसभा चुनाव भारत में अब तक ट्विटर पर होने वाले सबसे बड़ी लाइव कवरेज और सार्वजनिक चर्चा का हिस्‍सा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+