मोदी को प्रधानमंत्री बनने से कोई नहीं रोंक सकता: शत्रुघ्न सिंहा

इसके अलावा मोदी के भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री उम्मीदवार घोषित होने पर शत्रुघ्न ने नीतीश कुमार की तारीफ की थी और कहा था कि उन्होने जो काम बिहार में किया है, उसके आधार पर नीतीश प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार है। जिसकेबाद उन्हें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के कोप का भाजन भी बनना पड़ा था, पर अब यह देखने में आ रहा है कि जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं मोदी के आलोचक अब यू- टर्न लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा जदयू के भी कई नेताओं के भाजपा में शामिल होने के संकेत मिल रहे हैं।
अभी वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने गुजरात का दौरा किया और बयान दिया था कि अगर मोदी भारत के प्रधानमंत्री बनते हैं तो उन्हें खुशी होगी। मोदी पटना में एक लंबे समय बाद रैली को संबोधित करेंगे। जद (यू) ने मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किये जाने पर भाजपा से अपना 17 साल पुराना गठबंधन तोड़ लिया था। नीतीश के अनुसार मोदी एक विभाजनकारी नेता हैं, जिन्होने मुस्लिमों पर अत्याचार को रोंकने की कोशिश नहीं की।












Click it and Unblock the Notifications