Modi cabinet ministers: मोदी कैबिनेट 3.0 में गुजरात से कौन-कौन बन रहा मंत्री? शाह के अलावा हो रही ये नई एंट्री

Modi cabinet ministers: नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री की शपथ ले रहे हैं। पीएम मोदी राष्‍ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शपथ लेंगे। मोदी सरकार 3.0 की कैबिनेट के मंत्रियों का नाम भी फाइनल हो गया है। भाजपा और एनडीए के सहयोगी दलों के दिग्गजों को पीएम मोदी के बाद मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।

मोदी कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों में कई राज्‍यों के मंत्रियों को मौका दिया जा रहा है। आइए जानते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह रात्‍य गुजरात जहां पर भाजपा ने सभी सीटों पर चुनाव जीता है वहां के किन दिग्गज सांसदों को मोदी सरकार में मंत्री बनाया जा रहा है?

Modi cabinet ministers

गुजरात की गांधीनगर सीट से सांसद बने पूर्व गृह मंत्री अमित शाह (ओबीसी) का नाम सबसे ऊपर हैं। अमित शाह लगातार तीसरी बार मोदी कैबिनेट के लिए शपथ लेने जा रहे हैं।

शाह के अलावा चार और सांसदों को मोदी कैबिनेट में जगह मिल रही है। उनमें एस जयशंकर (ब्राह्मण), पोरबंदर सांसद मनसुख मंडाविया (पटेल), नवसारी सांसद सीआर पाटिल (मराठा) और नीमू बेन बंभनिया का नाम शामिल हैं।

गुजरात से जिन पांच सांसदों को मंत्रीमंडल में शामिल किया जा रहा है उनमें सीआर पाटिल वो सांसद हैं जिन्‍होंने लगातार चौथी बार नवसारी सीट ये जीत हासिल की है।

वहीं गुजरात भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष भी हैं और उनकी मेहतन का ही नतीजा है कि गुजरात की सभी सीटों पर भाजपा को जीत हासिल हुई है। जिसका उन्‍हें इनाम अब मोदी मंत्रीमंडल में शामिल कर दिया जा रहा है। लगातार चार बार से जीत रहे सांसद पाटिल पहली बार मंत्री बन रहे हैं।

ये मंत्री लेंगे शपथ

गुजरात
1.अमित शाह
2.एस जयशंकर
3.मनसुख मंडाविया
4.सीआर पाटिल
5.नीमू बेन बंभनिया

हिमाचल
1.जे पी नड्डा

ओडिशा
1.अश्विनी वैष्णव
2.धर्मेंद्र प्रधान
3.जुअल ओरम

कर्नाटक
1.निर्मला सीतारमण
2.एचडीके
3.प्रहलाद जोशी
4.शोभा करंदलाजे
5.वी सोमन्ना

महाराष्ट्र
1.पीयूष गोयल
2.नितिन गडकरी
3.प्रताप राव जाधव
4.रक्षा खडसे
5.राम दास अठावले
6.मुरलीधर मोहोल

गोवा
1.श्रीपद नाइक

जम्मू-कश्मीर
1.जितेंद्र सिंह

मध्य प्रदेश
1.शिवराज सिंह चौहान
2.ज्योतिरादित्य सिंधिया
3.सावित्री ठाकुर
4.वीरेंद्र कुमार

उत्तर प्रदेश
1.हरदीप सिंह पुरी
2.राजनाथ सिंह
3.जयंत चौधरी
4.जितिन प्रसाद
5.पंकज चौधरी
6.बी एल वर्मा
7.अनुप्रिया पटेल
8.कमलेश पासवान
9.एसपी सिंह बघेल

बिहार
1.चिराग पासवान
2.गिरिराज सिंह
3.जीतन राम मांझी
4.रामनाथ ठाकुर
5.ललन सिंह
6.निर्यानंद राय
7.राज भूषण
8.सतीश दुबे

अरुणाचल
1.किरन रिजिजू

राजस्थान
1.गजेंद्र सिंह शेखावत
2.अर्जुन राम मेघवाल
3.भूपेंद्र यादव
4.भागीरथ चौधरी

हरियाणा
1.एमएल खट्टर
2.राव इंद्रजीत सिंह
3.कृष्ण पाल गुर्जर

केरल
1.सुरेश गोपी
2.जॉर्ज कुरियन

तेलंगाना
1.जी किशन रेड्डी
2.बंदी संजय

तमिलनाडु
1.एल मुरुगन

झारखंड
1.संजय सेठ
2.अन्नपूर्णा देवी

छत्तीसगढ़
1.तोखन साहू

आंध्र प्रदेश
1.डॉ.चंद्रशेखर पेम्मासानी
2.राम मोहन नायडू किंजरापु
3.श्रीनिवास वर्मा

पश्चिम बंगाल
1.शांतनु ठाकुर
2.सुकांत मजूमदार

पंजाब
1.रवनीत सिंह बिट्टू

असम
1.सर्बानंद सोनोवाल
2.पबित्रा मार्गेह्रिता

उत्तराखंड
1.अजय टम्टा

दिल्ली
1.हर्ष मल्होत्रा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+