फिर मोदी से हारी कांग्रेस, राहुल को हराकर बनें नबंर-1
नयी दिल्ली। 15 अक्टूबर को हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने है। चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने व्यस्त कार्यक्रम में से कुछ वक्त पार्टी के लिए निकाला और भाजपा के पक्ष में ताबड़तोड़ रैलियां की। भले ही मोदी कितने भी व्यस्त क्यों ना हो, लेकिन अपने व्यस्त कार्यक्रमों के बावजूद उन्होंने कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी को एक बार फिर से हरा दिया है।
राहुल को हराकर मोदी विधानसभा चुनाव के स्टार कैंपेनर बन गए। 10 दिन के धुंआधार प्रचार अभियान में मोदी ने हर रोज औसतन 4 सभाओं के साथ महाराष्ट्र में 27 और हरियाणा में 11 सभाएं की। इस रिकोर्ड के साथ एक बार फिर मोदी नबंर 1 बन गए। मोदी के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दोनों राज्यों में 20-20 रैलियां की। पूरे अभियान में भाजपा ने महाराष्ट्र में 715 और हरियणा में 270 सभाएं कर हर विधानसभा क्षेत्र में जमकर प्रचार किया।
बाजपा जानती है कि मोदी के बिना सीटे जीत पाना संभव नहीं है। ऐसे में मोदी खुद आगे आए। मोदी ने खुद इसकी कमान संभाली और दोनों राज्यों में लोकसभा चुनावों से भी ज्यादा सभाएं कर नया रिकॉर्ड बनाया।