सार्क सम्मेलन के लिए नरेंद्र मोदी को न्योता भेजेंगे: पाक विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता डॉ मोहम्मद फैसल ने मंगलवार को कहा है कि उनका देश भारत के पीएम नरेंद्र मोदी को सार्क समिट के लिए न्योता भेजेगा। 20वें दक्ष‍िण एशि‍याई क्षेत्रीय सहयोग संघ (सार्क) सम्मेलन का आयोजन इस साल पाकिस्तान में होना है। 19वें सार्क शिखर सम्मेलन का आयोजन साल 2016 में पाकिस्तान में किया जाना था, लेकिन भारत, बांग्लादेश, भूटान और अफगानिस्तान ने इस समिट में शामिल होने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद ये सम्मेलन रद्द करना पड़ा था।

narendra Modi, pak invite modi, Saarc summit, Pakistan, Saarc, मोदी को बुलाएग पाक, पाकिस्तान, सार्क, सार्क समिट, नरेंद्र मोदी

इस्लामाबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मोहम्मद फैसल ने कहा कि पीएम इमरान खान भारत के साथ बेहतर रिश्तों के हक में हैं। उन्होंनेलगातार कहा है कि हिन्दुस्तान एक कदम बढ़ाएगा तो हम दो कदम बढ़ेंगे। करतारपुर कॉरिडोर पर फैसल ने कहा कि ये काम छह माह में पूरा हो जाएगा, हमने भारत की मीडिया को भी इस कार्यक्रम में बुलाया है। हमारी नीयत साफ है और हम कुछ भी छुपाना नहीं चाहते।

सार्क में दक्षिण एशिया के आठ देश सदस्य हैं, इनमें अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, नेपाल, मालदीव, पाकिस्तान और श्रीलंका हैं। आखिरी सार्क शिखर सम्मेलन 2014 में काठमांडू में आयोजित किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+