मोदी की धुर विरोधी मल्लिका ‘आप’ में हुई शामिल

malika sarabhai
नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी इन दिनों भारतीय राजनीति में छाए हुए है। उनकी राजनीति से प्रभावित होकर लोग उनसे जुड़ते जा रहे है। बड़ी नामचीन हस्तियां भी आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ रही है। लोग अपनी नौकरियां छोड़कर आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे है। जानेमाने पत्रकार आशुतोष ने भी अपनी नौकरी छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया तो वहीं मशहूर वैज्ञानिक विक्रम साराभाई की बेटी और प्रख्यात नृत्यांगना मल्लिका साराभाई आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई हैं।

बीजेपी के पीएम कैंडिडेट नरेंद्र मोदी की धुर विरोधी मानी जाने वाली मल्लिका साराभाई पहले भी बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी के खिलाफ चुनाव लड़ चुकी हैं। आम आदमी पार्टी का दामन थामने वाली मल्लिका साराभाई ने कहा कि अरविंद के साथ उन्होंने काफी काम किया है। आप से जुड़ने से पहले मल्लिका ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियां और उनका मकसद उनके दिल के करीब है, इसलिए वो उनसे जुड़कर उनके साथ काम करना चाहती है। साराभाई के मुताबिक सब पार्टियों ने देश को धोखा दिया है।

गौरतलब है कि साल 2009 में मल्लिका गांधीनगर से लालकृष्ण आडवाणी के खिलाफ चुनाव लड़ चुकी हैं। उस वक्त आडवाणी बीजेपी के पीएम कैंडिडेट थे। हलांकि मल्लिका साराभाई वो चुनाव हार गई थीं। लेकिन अब नए उत्साह और नई पार्टी के साथ मल्लिका एकबाऱ फिर से बीजेपी से टकराने के लिए तैयार हो गई है। मल्लिका से पहले भी कई हस्तियां आम आदमी पार्टी में शामिल हो चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+