आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल के इस्तीफे पर क्या बोले पीएम मोदी और वित्तमंत्री जेटली
नई दिल्ली। आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल के अपने पद से इस्तीफा देने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें अर्थव्यवस्था की शानदार समझ वाला शख्स बताया है। नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, डॉ उर्जित पटेल मैक्रो-इकोनॉमिक मुद्दों की गहरी समझ रखने वाले एक बहद प्रतिभाशाली अर्थशास्त्री हैं। उन्होंने अस्त-व्यस्त बैंकिंग सिस्टम को बेहतर करने का काम किया। वो अपने पीछे एक शानदार विरासत छोड़कर गए हैं। हम उन्हें मिस करेंगे।
जेटली ने भी की तारीफ
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पटेल के इस्तीफे पर कहा कि उर्जित पटेल ने आरबीआई के गवर्नर और डिप्टी गवर्नर के रूप में शानदार काम किया। सरकार उनके कामों की प्रशंसा करती है। मैं उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।

नौ महीने में ही दिया इस्तीफा
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के गवर्नर उर्जित पटेल ने अपने पद से सोमवार को इस्तीफा दे दिया। सरकार से विवाद के बाद उर्जित पटेल ने इस्तीफा दिया है। उर्जित पटेल का कार्यकाल सितंबर 2019 में खत्म होने वाले था, लेकिन उन्होंने 9 महीने ही उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उर्जित पटेल सितंबर 2016 में पहले ही आरबीआई के गवर्नर बने थे।
उर्जित पटेल ने कहा है कि वे व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे रहे हैं। उर्जित पटेल ने कहा है कि व्यक्तिगत कारणों से मैंने आरबीआई गवर्नर के पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है. ये मेरे लिए सम्मान की बात है कि मैं पिछले कुछ सालों में रिजर्व बैंक के विभिन्न पदों पर रहा। रिजर्व बैंक के कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि इन सालों में आरबीआई के कर्मचारी, अधिकारियों और प्रबंधन की वजह से बैंक ने काफी काम किया। मैं अपने सहयोगियों और निदेशकों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।

सरकार से टकराव की आ रही थीं खबरें
बता दें कि पिछले कुछ समय से केंद्र की मोदी सरकार और उर्जित पटेल के साथ गतिरोध की खबरें आ रही थीं। बता दें कि रघुराम राजन के जाने के बाद ही उर्जित पटेल आरबीआई के गवर्नर बने थे। पटेल नोटबंदी के दौरान आरबीआई के गवर्नर थें। हालांकि, नोटबंदी के क्षणिक प्रभाव की वजह पटेल संसदीय समिति की सामने कई बार पेश हो चुके हैं। संसदीय समिति ने पटेल को नोटबंदी लागू करने के कारणों, आरबीआई की तैयारियों और सिस्टम में कुल वापस आए पैसों को लेकर सवाल कर चुकी है।
-
Women Reservation: 2029 से पहले 33% महिला आरक्षण! लोकसभा सीटें 816, महिला MP की संख्या 273, हर डिटेल -
PM Modi ने मिडिल ईस्ट युद्ध पर दी सख्त चेतावनी, जंग जारी रही तो भुगतने पड़ेगे गंभीर दुष्परिणाम -
Shaheed Diwas 2026: 'शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले', 23 मार्च को क्यों मनाते हैं शहीद दिवस? -
Middle East Crisis: एक्शन मोड में पीएम मोदी, कच्चा तेल, गैस और फर्टिलाइजर की सप्लाई पर बड़ा फैसला! -
लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान- 'जहाजों पर हमला अस्वीकार्य, भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता' -
PM Modi की गोद में कौन है ये प्याारा बच्चा? जिसे प्रधानमंत्री ने बताया अपना 'नन्हा दोस्त', फोटो वायरल -
PM मोदी ने बनाया इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड, CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
Dhurandhar-2 में भी PM Modi ने तोड़ी Pakistan की कमर? रीयल से रील तक, भारत ने दुश्मन मुल्क को कितने दिए Shock? -
गुजरात CM से भारत के PM तक, 24 साल की लगातार ड्यूटी: Narendra Modi के 'अटूट समर्पण' की क्या है कहानी? -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications