पीएम मोदी ने किया दिवाली पर सैनिकों को संदेश भेजने का आग्रह
ऑल इंडिया रेडियो और MyGov.in के जरिये नरेंद्र मोदी ऐप पर #Sandesh2Soldiers के तहत अपने संदेश भेज सकते हैं।
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने दिवाली को भारतीय सुरक्षा बलों के नाम करने की अपील की है। इस बाबत मोदी ने ट्वीट किया कि,'इस दिवाली आइए अपने सुरक्षा बलों को याद करें जो लगातार हमारे देश की रक्षा के लिए पूरी जिंदगी खपा देते हैं।'

उन्होंने नरेंद्र मोदी ऐप के जरिए लोगों से सेना तक अपने संदेश पहुंचाने का भी आग्रह किया। पीएम मोदी ने इससे जुड़ा एक वीडियो मैसेज भी ट्वीट किया है। इस 4 मिनट लंबे वीडियो में एक बच्चे से शुरुआत होती है जो कि खत के जरिए जवानों को शुक्रिया कहता है। इसके बाद एक मां दिवाली पर अपने बेटे के घर वापस आने का इंतजार करती दिख रही है।
I sent my #Sandesh2Soldiers. You could also do the same. Your wishes will certainly make our forces very happy. https://t.co/TYuxNNJfIf
— Narendra Modi (@narendramodi) October 22, 2016
इस वीडियो के अंत में पीएम मोदी कहते हैं कि, 'मेरे प्यारे देशवासियों हर त्योहार में हम अपनों को याद करते हैं। इस दिवाली हम सभी भारतीयों को हमारी रक्षा के लिए और हमारे सुख, चैन के लिए अपना जीवन खपा देने वाले सुरक्षाबलों को दिवाली पर शुभकामनाएं भेजें। आप सभी मेरे साथ जुड़िए। सवा सौ करोड़ देशवसी अगर वीरों या जवानों के साथ खड़े रहते हैं तो उनकी ताकत सवा सौ करोड़ गुणा बढ़ जाती है।'
आप भी देखिए यह वीडियो :
This Diwali, let us remember our courageous armed forces who constantly protect our Nation. Jai Hind. pic.twitter.com/uXf6Or3xsQ
— Narendra Modi (@narendramodi) October 22, 2016
ऑल इंडिया रेडियो और MyGov.in के जरिये नरेंद्र मोदी ऐप पर #Sandesh2Soldiers के तहत अपने संदेश भेज सकते हैं। सैनिकों के प्रति लोगों की भावनाएं साझा करने के लिए दूरदर्शन भी एक कार्यक्रम शुरू करेगा।












Click it and Unblock the Notifications