डिनर की टेबल पर आमने-सामने होंगे उद्धव-मोदी
मुंबई। दिवाली के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनडीए के नेताओं के लिए रात्रिभोज का आयोजन करेंगे जहां पर उद्धव ठाकरे और नरेंद्र मोदी आमने सामने भी हो सकते हैं। दरअसल, खबर है कि उद्धव ठाकरे भी गठबंधन की बातचीत करने के लिए इस डिनर पार्टी में पहुंच सकते हैं।

26 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने नेताओं के लिए एक डिनर पार्टी का आयोजन करेंगे। इस दौरान शिवसेना के साथ गठबंधन या कहें महाराष्ट्र में सरकार गठन पर विचार विमर्श हो सकता है। खबर है कि इस दौरान शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को भी आमंत्रित किया जा सकता है।
गौरतलब है कि भाजपा ने पहले ही कह दिया था कि महाराष्ट्र में सरकार बनाने पर कोई भी फैसला दिवाली के बाद लिया जाएगा। और अभी हाल ही में शिवसेना के दो नेताओं ने दिल्ली पहुंचकर भाजपा के नेताओं से मिलने की इच्छा जाहिर की।
लेकिन मुलाकात नहीं होना या भाजपा की ओर से वरिष्ठ नेताओें की ओर से मुलाकात नहीं करना इसी बात की ओर संकेत हैं कि भाजपा किसी ओर विकल्प को भी तलाश रही है और दिवाली के डिनर पर सरकार बनाने पर फैसला हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications