Nandan Nilekani Love Story: Quiz कॉम्पिटिशन में हारे दिल, 5 साल छोटी Rohini को कैसे बनाया हमसफर? कितने बच्चे?

Nandan Nilekani Love Story: भारत की परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए केंद्र सरकार ने इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता में एक उच्च-स्तरीय टास्क फोर्स गठित करने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (26 जुलाई) को कहा कि सरकार परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, विश्वसनीय और तकनीक आधारित बनाने के लिए दीर्घकालिक सुधारों पर काम कर रही है। इस ऐलान के बाद नंदन नीलेकणी एक बार फिर सुर्खियों में हैं।

हालांकि, नंदन नीलेकणी केवल टेक्नोलॉजी और आधार (UIDAI) परियोजना के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी निजी जिंदगी और पत्नी रोहिणी नीलेकणी के साथ उनकी प्रेरणादायक प्रेम कहानी के लिए भी चर्चा में रहते हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि दोनों की पहली मुलाकात किसी बिजनेस कॉन्फ्रेंस में नहीं, बल्कि एक क्विज प्रतियोगिता के दौरान हुई थी। यही मुलाकात आगे चलकर दोस्ती, प्यार और फिर शादी में बदल गई। Oneindia Hindi आपको उनकी अनोखी प्रेम कहानी से रूबरू करा रहा है। आइए जानते हैं कि कितने बच्चे?

Nandan Nilekani Love Story

Who Is Nandan Nilekani: कौन हैं नंदन नीलेकणी?

नंदन मोहनराव नीलेकणी (Nandan Mohan Nilekani) का जन्म 2 जून 1955 को बेंगलुरु (तत्कालीन बैंगलोर), मैसूर राज्य (अब कर्नाटक) में हुआ था। बेंगलुरु के बिशप कॉटन बॉयज़ स्कूल और सेंट जोसेफ हाई स्कूल से प्रारंभिक एजुकेशन हुई। IIT बॉम्बे से 1978 में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया। साल 1981 में नंदन नीलेकणी ने एनआर नारायण मूर्ति, एस गोपालकृष्णन (कृष), एस डी शिबुलाल, के दिनेश, एन एस राघवन और अशोक अरोड़ा के साथ मिलकर Infosys की स्थापना की। उन्होंने कंपनी में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं और 2002 से 2007 तक Infosys के CEO एवं Managing Director रहे। बाद में वे कंपनी के Co-Chairman भी बने। साल 2009 में भारत सरकार ने उन्हें UIDAI (Unique Identification Authority of India) का पहला अध्यक्ष नियुक्त किया।

साल 2014 में नंदन नीलेकणी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के टिकट पर बेंगलुरु दक्षिण लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली और फिर से तकनीक और सार्वजनिक नीति से जुड़े कार्यों पर ध्यान केंद्रित किया।

nandan-nilekani-love-story

5 साल छोटी रोहिणी पर दिल हार बैठे, कहां हुई थी पहली मुलाकात? कैसे-किसने किया था प्रपोज?

नंदन नीलेकणी ने हाल ही में उद्यमी निखिल कामथ के पॉडकास्ट WTF में अपनी लव स्टोरी का जिक्र किया था। उन्होंने बताया कि साल 1977 में वह IIT बॉम्बे की ओर से एक इंटर-कॉलेज क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंचे थे। प्रतियोगिता मुंबई के एल्फिंस्टोन कॉलेज(Elphinstone College) में आयोजित की गई थी।

यहीं उनकी मुलाकात रोहिणी सोमन से हुई, जो उस समय एल्फिंस्टन कॉलेज की छात्रा थीं। पहली मुलाकात के बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो समय के साथ गहरे रिश्ते में बदल गई और बाद में दोनों ने शादी कर ली।

खुद को बताते हैं 'Boring Guy'

निखिल कामथ के पॉडकास्ट में नंदन नीलेकणी ने अपने रिश्ते को बेहद दिलचस्प अंदाज में बयान किया। उन्होंने कहा कि वह खुद को 'boring guy' यानी काफी शांत और व्यवस्थित व्यक्ति मानते हैं, जबकि रोहिणी उनसे बिल्कुल अलग स्वभाव की हैं। उनके मुताबिक, रोहिणी ज्यादा सहज, भावुक, ऊर्जा से भरपूर और नए विचारों के साथ आगे बढ़ने वाली शख्सियत हैं। नीलेकणी का कहना है कि दोनों के व्यक्तित्व में यही अंतर उनके रिश्ते की सबसे बड़ी ताकत है।

Who Is Rohini Nilekani: कौन हैं रोहिणी नीलेकणी?

रोहिणी नीलेकणी (शादी से पहले रोहिणी सोमन) का जन्म 1960 में मुंबई के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उन्होंने Elphinstone College और बाद में St. Xavier's College, Mumbai से पढ़ाई की। शादी के बाद उन्होंने केवल परिवार तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि सामाजिक बदलाव और परोपकार के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई। आज रोहिणी नीलेकणी देश की प्रमुख लेखिका, समाजसेवी और परोपकारी (Philanthropist) के रूप में जानी जाती हैं।

Rohini Nilekani Family: क्या करते थे रोहिणी के माता-पिता?

रोहिणी नीलेकणी कई इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि उनका पालन-पोषण एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ। पिता पेशे से इंजीनियर थे। माता गृहिणी थीं। उन्होंने हमेशा कहा कि उनके माता-पिता ने बेटियों की शिक्षा और आत्मनिर्भरता को सबसे अधिक महत्व दिया।

Rohini Nilekani Profile: अब बात करते हैं रोहिणी नीलेकणी की प्रोफेशनल पहचान की?

रोहिणी नीलेकणी भारत की अग्रणी परोपकारी (Philanthropist), लेखिका और सामाजिक उद्यमी हैं। वह Rohini Nilekani Philanthropies की चेयरपर्सन हैं, जो शिक्षा, पर्यावरण, लोकतंत्र और नागरिक समाज को मजबूत बनाने के लिए काम करती है। वह EkStep Foundation की सह-संस्थापक और Arghyam Foundation की संस्थापक हैं, जिसकी स्थापना उन्होंने वर्ष 2001 में जल संरक्षण, सुरक्षित पेयजल और स्वच्छता के क्षेत्र में काम करने के उद्देश्य से की थी। इसके अलावा वह Pratham Books की संस्थापक-अध्यक्ष रह चुकी हैं और पर्यावरण थिंक टैंक ATREE के ट्रस्टी बोर्ड की सदस्य भी हैं।

रोहिणी ने सामाजिक कार्यों के साथ-साथ पत्रकारिता में भी योगदान दिया है। उन्होंने 'द टाइम्स ऑफ इंडिया, इंडिया टुडे और मिंट जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों के लिए लेख लिखे हैं। वह एक सफल लेखिका भी हैं। उनकी चर्चित पुस्तकों में मेडिकल थ्रिलर मृत, सामाजिक विषयों पर आधारित अनकॉमन ग्राउंड और बच्चों के लिए लिखी गई कई लोकप्रिय किताबें शामिल हैं। उनके कार्यों का केंद्र शिक्षा, पर्यावरण और समाज में सकारात्मक बदलाव लाना रहा है।

हुरुन फिलैंथ्रॉपी लिस्ट में बनाई खास पहचान

रोहिणी नीलेकणी देश की सबसे सक्रिय महिला परोपकारियों में शामिल हैं। Hurun India Philanthropy List 2023 में वह टॉप-10 में जगह बनाने वाली इकलौती महिला थीं। रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने वर्ष 2023 में 170 करोड़ रुपये से अधिक का दान विभिन्न सामाजिक और पर्यावरणीय पहलों के लिए दिया।

Rohini Nilekani Donation: आधी संपत्ति दान करने का संकल्प

साल 2017 में नंदन और रोहिणी नीलेकणी ने दुनिया के सबसे चर्चित परोपकारी अभियान Giving Pledge पर हस्ताक्षर किए। यह पहल बिल गेट्स, मेलिंडा फ्रेंच गेट्स और वॉरेन बफेट द्वारा शुरू की गई थी, जिसके तहत अरबपति अपनी संपत्ति का बड़ा हिस्सा समाजसेवा के लिए दान करने का संकल्प लेते हैं। नीलेकणी दंपति ने अपनी 50 प्रतिशत संपत्ति परोपकारी कार्यों में लगाने का वादा किया है।

एक बयान में नंदन नीलेकणी ने कहा था कि बढ़ती आर्थिक असमानता और सामाजिक चुनौतियों के दौर में जिन लोगों के पास अधिक संपत्ति है, उनकी जिम्मेदारी भी अधिक है।

Nandan Nilekani Rohini Nilekani Family: परिवार में कौन-कौन हैं?

नंदन और रोहिणी नीलेकणी के दो बच्चे हैं। एक बेटी जाह्नवी नीलेकणी, जो मातृ स्वास्थ्य (Maternal Health) के क्षेत्र में काम करती हैं। Aastrika Foundation की संस्थापक हैं। वहीं, बेटा निहार नीलेकणी ने याले यूनिवर्सिटी (Yale University) से पढ़ाई की है। साल 2012 में श्रेय चंद्रा से शादी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+