Nandan Nilekani: नंदन नीलेकणि को IIT बॉम्बे से इतना प्यार क्यों? दान किए 315 करोड़, जानिए वजह
नंदन नीलेकणि का आईआईटी बॉम्बे को दिया गया दान चर्चा का विषय बन गया है। नीलेकणि अब तक आईआईटी बॉम्बे को 400 करोड़ रुपए का दान दे चुके हैं।
Nandan Nilekani attachment to IIT Bombay: भारत के प्रतिष्ठित संस्थान के सह - संस्थापक ने आईआईटी बॉम्बे के विकास के लिए बड़ा दिल दिखाया है। वे पिछले कुछ दिनों से इस संस्थान के विकास के लिए दिल खोलकर दान कर रहे हैं। नीलेकणि अब तक आईआईटी बॉम्बे को 400 करोड़ रुपए दान कर चुके हैं। इस बड़े दान की वजह भी बड़ी है।
दरअसल, आईआईटी बॉम्बे और नंदन नीलेकणि के बीच एक इमोशनल जुड़ाव है। जिसके वजह से संस्थान विकास के लिए इंफोसिस के चेयरमैन आगे आ रहे हैं। इस बार उन्होंने 315 करोड़ रुपए की धनराशि दान आईआईट संस्थान को दान में देना का ऐलान किया है।

इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणि की ओर से आईआईटी बॉम्बे को दिए जा इस दान को लेकर ट्वीट और एक प्रेस रिलीज के जरिए जानकारी साझा की गई। बताया गया कि नंदलन नीलेकणि की ओर से आईआईटी- बॉम्बे को 315 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं। साथ में ये भी कहा गया कि ये राशि नंदन नीलेकणि की ओर से पहले आईआईटी संस्थान को दी रही 85 करोड़ रुपए की धनराशि के अतिरिक्त होगी।
नीलेकणि के बड़े दान की वजह
दरअसल नंदन नीलेकणि ने आईआईटी-बॉम्बे से ही अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है जो कि इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में थी। अपने दान के बाद आईआईटी से जुड़ाव की चर्चा करते हुए नीलेकणि ने कहा, आईआईटी-बॉम्बे को मेरे जीवन की आधारशिला है। इस संस्थान ने मुझे जो दिया उसका मैं आभारी हूं। वो दान इस वित्तीय योगदान से बढ़कर है। यह उस जगह के लिए एक समर्पण है, जिसने मुझे बहुत कुछ दिया है। उन छात्रों के लिए है, जो दुनिया को एक नया आकार देंगे।" बता दें कि इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणि ने आईआईटी-बॉम्बे से 1973 में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की थी।
नीलेकणि का दान का क्या होगा?
आईआईटी-बॉम्बे ने नंदन नीलेकणि के दान को लेकर दिए एक बयान में कहा कि ₹85 करोड़ के पिछले योगदान सहित नीलेकणि ने संस्थान को कुल ₹400 करोड़ का दान दिया है। IIT-B इस दान को करोड़ रुपए का दान नए छात्रावासों के निर्माण, सूचना प्रौद्योगिकी, स्कूल के सह-वित्तपोषण और देश के पहले विश्वविद्यालय इनक्यूबेटर की स्थापना में खर्च करेगा।
नवीनतम योगदान के साथ आईआईटी-बॉम्बे क्या करेगा?
आईआईटी-बॉम्बे ने अपनी भविष्य की योजनाओं को बताते हुए कहा कि उसे अगले पांच वर्षों में $500 मिलियन (₹4,106 करोड़) के धन उगाहने की आवश्यकता होगी। नीलेकणि का दान, जिसकी राशि $38.5 मिलियन है, इसलिए, एक 'लंगर योगदान' के रूप में कार्य करेगा और संस्थान को अपने घोषित उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए योजनाओं को शुरू करने में मदद करेगा।












Click it and Unblock the Notifications