दिल्ली के चांदनी चौक पर ड्राइवर को बातों में लगा भाजपा सांसद की गाड़ी से रुपयों से भरा बैग उड़ाया

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के चांदनी चौक में चोर गिरोह ने भाजपा सांसद यशवंत सिंह की कार से बैग चुरा लिया। जिस बैग को चुराया गया उसे रुपयों से भरा बताया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के नगीना से सांसद यशवन्त सिंह की कार से बैग उड़ाए जाने का ये मामला 22 नवंबर का है। पुलिस ने बताया कि सांसद सिंह कार में नहीं थे लेकिन उनका ड्राइवर गाड़ी में था। पुलिस के मुताबिक गाड़ी पार्किंग में खड़ी थी और चोरी हुए बैग में 2 लाख रुपए थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यशवंत सिंह साल 2014 में नगीना लोकसभा सांसद चुने गए थे।

Nagina bjp mp yaswant singh bag stolen from chandni chowk delhi

पुलिस ने बताया कि किसी ने ड्राइवर वाली खिड़की का शीशा खटखटाया और फिर उससे बात करने लगा। इसी बीच दूसरे व्यक्ति ने बैग चुरा लिया। ड्राइवर को चोरी का पता जब तक चलता तब तक वो लोग दूर निकल चुके थे। बैग में दो लाख रुपए बताए गए हैं, हालांकि बैग में कितने रुपए थे, इसको लेकर पुख्ता तौर पर कुछ नहीं बताया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+