Nagapur Viral News: नेटफ्लिक्स ही नहीं बल्कि गोलगप्पे का भी ले सकते हैं मेंबरशिप! जानिए क्या है पूरा मामला ?
Nagapur Viral News पानी पूरी देश को देश का सबसे पसंदीदा स्ट्रीट फुड माना जाता है। इसे अलग-अलग जगहों पर फुचका, बाताशे या फिर फुलकी के नामों से जाना जाता है लेकिन इसका नाम सुनते ही लालच आ जाता है। देश के हर कोने में आपको पानी पुरी या गोलगप्पे के प्रेमी मिल जाएंगे। अगर आप भी गोल्गप्पा के हार्डकोर लवर हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। एक पानी बेचने वाले ने गजब की मार्केटिंग स्ट्रैटिजी अपनाया है जिसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे। क्या है पूरी बात आइए जानते हैं...
महाराष्ट्र के नागपुर में एक पानी पूरी वेंडर ने तीखी, खट्टी-मिठ्ठी और झनझनीट पानी पूरी के लिए एक शानदार ऑफर निकाला है। इस ऑफर से आप पानी पूरी का लाइफटाइम मेंबरशीप ले सकते हैं। पानी पूरी का ये शानदार मार्केटिंग आइडिया सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।
गोलगप्पे खाने पर मिलेगा 21 हजार का इनाम
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (Social Media) पर एक गोलगप्पे बेचने वाले का वीडियो जमकर वायरल हो रही है। वायरल मीडिया के मुताबिक, नागपुर के विजय मेवालाल गुप्ता पानी पूरी लवर्स को शानदार ऑफर दे रहे हैं। इस ऑफर में आप 99,000 रुपए देकर लाइफ टाइम मेंबर बन सकते हैं। इतना ही नहीं बल्कि, एक बार में 151 पानी पूरी खाने वाले को 21,000 रुपये का इनाम भी दिया जाएगा।

इसके साथ ही विजय मेवालाल लड़कियों-महिलाओं को भी ऑफर दे रहे हैं। इसमें महाराष्ट्र सरकार की लाडली बहना योजना के लाभार्थियों के लिए भी विजय ने कमाल का ऑफर दिया है जिसमें एक बार में सिर्फ 60 रुपये में अनलिमिटेड पानी पूरी का आनंद ले सकते हैं। इनका ये आउटलेट लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है।
Viral News: ग्राहकों को महंगाई से बचाना चाहते हैं विजय
न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में विजय ने बताया, "मैं अपने ग्राहकों को भविष्य में महंगाई से बचाना चाहता हूं। हमारे पास 1 रुपये से लेकर 99,000 रुपये तक के ऑफर हैं, जो एक दिन के सौदों से लेकर आजीवन योजनाओं तक सब कुछ कवर करते हैं। दो लोग पहले ही 99,000 रुपये के ऑफर का लाभ उठा चुके हैं।"
ये भी पढ़े: Bihar Viral News: 'छुट्टी पर हूं…’ नशे की हालत में स्कूल पहुंचे हेडमास्टर, शराबबंदी की फिर खुली पोल!












Click it and Unblock the Notifications