कितनी संपत्ति के मालिक हैं सबको हंसाने वाले नागालैंड के मंत्री? जानिये तेमजेन इगमा से जुड़ी ये बातें...
Temjen Igma Net Worth: नागालैंड के मंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तेमजेन इमना एलोंग अपने फनी और बेबाक अंदाज के लिए लोगों के बीच काफी फेमस हैं। सोशल मीडिया पर इमना काफी एक्टिव रहते हैं और अकसर पोस्ट शेयर करते रहते हैं। अपने लाजवाब ट्वीट्स के चलते वे अकसर छाए रहते हैं। क्या आप जानते हैं कि लोगों के चहेते तेमजेन कितनी संपत्ति के मालिक हैं? अगर नहीं तो चलिये आपको बताते हैं...
लोगों को खूब हंसाते हैं मंत्री साहब
तेमजेन इगमा अपनी फनी पोस्ट्स से लोगों को जमकर हंसाते हैं। कई दफा तो खुद देश के प्रधानमंत्री भी उनके मुरीद हुए हैं। एक बार तो कुछ लड़कियों संग उनका पोस्ट भी वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि वैसे तो मैं सख्त लौंडा हूं, लेकिन यहां मैं पिघल गया। इसके अलावा भी उनके कई सोशल मीडिया पोस्ट्स जमकर वायरल हो चुके हैं। लोगों को उनके पोस्ट काफी पसंद आते हैं और उनपर वे जमकर कमेंट्स भी करते हैं।

कितनी है इगमा की कुल संपत्ति?
अपने फनी पोस्ट्स से लोगों को खूब हंसाने वाले इमना के पास पैसा भी खूब है। अगर उनकी कुल संपत्ति की बात करें तो उनके पास 9 करोड़ रुपये हैं जबकि उनके पास मौजूद संपत्ति की कीमत 75,00,000 रुपये है।
अच्छी खासी गाड़ियों का कलेक्शन
इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट के मुताबिक, उनके पास अच्छी खासी गाड़ियों का कलेक्शन भी है। उनके पास टोयोटा फॉर्च्यूनर है, जिसकी कीमत 26 लाख रुपये है। इसके अलावा 16 लाख की इनोवा भी उनके पास है। 21.5 लाख रुपये वाली क्रिस्टा भी मंत्री के कार कलेक्शन में शामिल है। वहीं उनके पास एक महिंद्रा एक्सयूवी भी है, जिसकी कीमत 18 लाख रुपये के बराबर है। इगमा के पास 6 लाख रुपये की कीमत का 200 ग्राम गोल्ड है।
बताते चलें कि इमना कई दफा अपने पोस्ट्स को लेकर सुर्खियों में रहते हैं और कई बार तो उनकी तस्वीरें भी वायरल हो चुकी हैं। एक दफा तेमजेन इमना ने एयरपोर्ट पर भी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वे एक बार फिर लड़कियों से घिरे नजर आ रहे थे। इमना अपना खाना खा रहे थे, वहीं लड़कियां उनके पास फोटो खिंचवाने के लिए लाइन लगाए खड़ी थीं। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि लड़कियों मैं सच में तुम्हें नजरअंदाज नहीं कर रहा हूं बस अपने खाने के साथ एक पल बिता रहा हूं।












Click it and Unblock the Notifications