Nag Panchami Wishes: इन संदेशों के जरिए अपनों को दें 'नाग पंचमी' की शुभकामनाएं

Nag Panchami Wishes: इन संदेशों के जरिए अपनों को दें 'नाग पंचमी' की शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 02 अगस्त: नाग पंचमी हिंदुओं का खास धार्मिक त्योहार है। हर साल हरियाली तीज के ठीक एक दिन बाद नाग पंचमी मनाई जाती है। यह सावन के पवित्र महीने में शुक्ल पक्ष के पांचवें दिन मनाया जाता है। इस साल ये दिन मंगलवार, 2 अगस्त को है, यानी आज। यह दिन सांपों (संस्कृत में नाग) की पूजा के लिए समर्पित है और इसीलिए इसे नाग पंचमी या नाग चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। नाग पंचमी के दिन भक्त खासकर शिव भगवान के भक्त सांपों की मूर्तियों पर दूध, फल चढ़ाते हैं। वहीं कुछ लोग असली सांपों की भी पूजा करते हैं।

Nag Panchami

क्यों मनाया जाता है नाग पंचमी?

Recommended Video

      Nag Panchami 2022: नाग पंचमी आज, 30 साल बाद बन रहा ऐसा शुभ योग | वनइंडिया हिंदी |*Religion

      हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, सांप भगवान शिव से जुड़ा एक अनिवार्य अंग हैं, इसलिए सावन में नाग पंचमी मनाई जाती है। वहीं कुछ पौराणिक कथाओं के अनुसार कंस ने कालिया नाम के एक नाग को भगवान कृष्ण को मारने के लिए भेजा था। कालिया नाग गांव वालों को भी परेशान करने लगा था। एक दिन जब भगवान कृष्ण खेल रहे थे, तो उनकी गेंद यमुना नदी में गिर गई और जब गेंद लेने श्रीकृष्ण यमुना नदी में उतरे तो कालिया ने उनपर हमला किया। लेकिन भगवान कृष्ण ने कालियां नाग पर काबू कर लिया और उनकी फन पर खड़े होकर नृत्य करने लगे। कहा जाता है कि कालिया नाग पर बालकृष्ण की जीत को नाग पंचमी के रूप में मनाया जाता है।

      इन संदेशों के जरिए अपनों को दें 'नाग पंचमी' की शुभकामनाएं

      1. हर-हर हो महादेव शिव का,
      हर पल नाम तुम्हारा जपे,
      नाग-पंचमी का आया त्योहार,
      शिव को करते हम नमन बारम्बार,
      शिव बाबा करें बेड़ा पार।
      नाग पंचमी की शुभकामनाएं

      2. देवों के देव महादेव का है आभूषण,
      भगवान विष्णु का शेषनाग है सिंहासन,
      अपने फन पर जिसने पृथ्वी को उठाया,
      उस नाग देवता को मेरा अभिनंदन
      नाग पंचमी की शुभकामनाएं।

      3. गले में शिव शंभू के विराजे नाग,
      अपने फन पर रखे हैं पृथ्वी को,
      ऐसे हैं शक्तिशाली देवता हमारे नाग
      इनके चरणों में हमारा कोटि-कोटि प्रणाम!
      हैप्पी नाग पंचमी।

      4. भगवान शिव के गले में नागों का हार होता है,
      शिव भक्तो के लिए नाग पंचमी एक विशेष त्यौहार होता है।
      नाग पंचमी की शुभकामनाएं

      5. सावन का महीना आया है,
      हो रही खुशियों की बौछार
      आपके लिए शुभ हो
      नाग पंचमी का त्‍योहार।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+