'नागिन' के एक्टर पर्ल वी पुरी नाबालिग से रेप के आरोप में गिरफ्तार, अनीता हसनंदानी बोलीं- 'ये सब झूठ है'

'नागिन' के एक्टर पर्ल वी पुरी नाबालिग से रेप के आरोप में गिरफ्तार, अनीता हसनंदानी बोलीं- 'ये सब झूठ है'

मुंबई, 05 जून: टेलीविजन अभिनेता पर्ल वी पुरी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पर्ल वी पुरी को नाबालिग से रेप और छेड़खानी के आरोप में वसई से गिरफ्तार किया गया है। टीवी शो 'नागिन 3' से पर्ल वी पुरी फेमस हुए हैं। इस बात की पुष्टि मुंबई पुलिस ने की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक लड़की और उसके परिवार की शिकायत के बाद अभिनेता पर्ल वी पुरी समेत 6 अन्‍य लोगों को शुक्रवार (04 जून) की रात गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पर्ल वी पुरी को जमानत नहीं मिली है। वह पुलिस हिरासत में है। इस खबर पर टीवी एक्ट्रेस और 'नागिन 3' में पर्ल वी पुरी की को-स्टार रह चुकीं अनीता हसनंदानी ने प्रतिक्रिया दी है। अनीता हसनंदानी ने कहा है कि ऐसा नहीं हो सकता है और ये सब सच नहीं है।

अनीता बोलीं- मैं जानती हूं पर्ल वी पुरी ऐसा नहीं कर सकता

अनीता बोलीं- मैं जानती हूं पर्ल वी पुरी ऐसा नहीं कर सकता

अनीता हसनंदानी ने अपने दोस्त पर्ल वी पुरी का बचाव करते हुए इंस्टाग्राम पर अपनी और अभिनेता की तस्वीर शेयर की है। अनीता हसनंदानी ने लिखा है,''पर्ल के बारे में आज सुबह इन बेतुकी से खबर के साथ उठी हूं। मैं जानती हूं उसे, यह सच नहीं है... सच हो ही नहीं सकता... ये सब झूठ है। मुझे यकीन है कि इसमें कुछ और बात है, जो आप सबके सामने सच जल्‍द आएगा। लव यू पर्ल। #ISTANDWITHPEARL''

अभिनेता पर्ल की गिरफ्तारी पर क्या बोले मुंबई पुलिस के DCP

अभिनेता पर्ल की गिरफ्तारी पर क्या बोले मुंबई पुलिस के DCP

टेलीविजन अभिनेता पर्ल वी पुरी की गिरफ्तारी की खबर की पुष्टि मुंबई पुलिस के डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे ने की है। उन्होंने कहा, पर्ल को वसई पुलिस ने गिरफ्तार किया है।' मीरा भायंदर वसई विरार के डीसीपी जोन 2 संजय पाटिल ने कहा, ''घटना पुरानी है लेकिन 17 वर्षीय नाबालिग पीड़िता ने अपनी मां के साथ थाने में शिकायत की और हमने आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) और पास्को एक्ट 2012 के तहत मामला दर्ज किया है। पाटिल ने कहा कि वसई कोर्ट ने पर्ल को पुलिस हिरासत में भेज दिया है। उन्होंने आगे टिप्पणी करने से इनकार कर दिया क्योंकि मामला पॉक्सो अधिनियम के तहत आता है।

जानें टीवी अभिनेता पर्ल वी पुरी के बारे में

जानें टीवी अभिनेता पर्ल वी पुरी के बारे में

पर्ल वी पुरी ने कई टीवी शो में काम किया है। पर्ल वी पुरी ने 'फिर भी ना माने...बदतमीज दिल, नागार्जुन एक योद्धा, नागिन 3 और बेपनाह प्यार सहित कई धारावाहिकों में काम किया है। पर्ल वी पुरी को आखिरी बार ब्रह्मराक्षस 2 में देखा, जिसमें उन्होंने अंगद मेहरा की भूमिका निभाई।

उन्होंने 2013 में 'दिल की नजर से खूबसूरत' के साथ टेलीविजन में अपनी शुरुआत की। वह बिग बॉस के दूसरे और तीसरे सीजन में भी गेस्ट के तौर पर नजर आए थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+