सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश, श्रीनिवासन बीसीसीआई अध्यक्ष पद छोड़ें

यह ध्यान देने योग्य है कि श्रीनिवासन के दामाद गुरूनाथ मयप्पन स्पॉट फिक्सिंग मामले में आरोपी हैं, जिसके कारण उन पर भी आरोप लग रहे हैं। श्रीनिवासन चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक भी हैं वहीं मयप्पन इस टीम के सीईओ रह चुके हैं।
स्पॉट फिक्सिंग मामले में जांच के लिए बोर्ड ने पूर्व जजों की एक कमेटी का गठन किया था, जिसकी रिपोर्ट में किसी को भी आरोपी नहीं बताया गया था। इस रिपोर्ट को बांबे हाईकोर्ट ने रिजेक्ट कर पुन: जांच के आदेश दिये थे। स्पॉट फिक्सिंग में प्रमुख आरोपी अंकित चव्हाण, अजित चंडीला और एस श्रीसंत पर बोर्ड ने आजीवन प्रतिबंध लगा दिया है। खिलाडि़यों के अलावा कई फिल्म सितारों का नाम भी स्पॉट फिक्सिंग में आया था। राजस्थान रॉयल्स की सह मालकिन शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने भी सट्टेबाजी में शामिल होने की बात स्वीकार की थी, लेकिन वह मुकर गये। इसके अलावा फिल्म अभिनेता बिंदू दारा सिंह का भी नाम सट्टेबाजी में आया था।
सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि अगर बोर्ड के लोग चाहते हैं कि क्रिकेट में फैली गंदगी साफ हो तो श्रीनिवासन इस्तीफा दें। स्पॉट फिक्सिंग मामले के कारण ही आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
-
IPL 2026 Points Table: अंक तालिका में RCB और MI का जलवा, क्या है बाकी टीमों की स्थिति -
Love Story: धर्म की दीवार तोड़ कनिका शर्मा ने मुस्लिम साकिब सैफी से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनकर पढ़ा निकाह? -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH












Click it and Unblock the Notifications