23 जनवरी 2016 को खुलेगा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत का रहस्य
नई दिल्ली। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत की रहस्य से अब जल्द ही पर्दा उठ सकता है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुभाष चंद्र बोस के परिवार से मुलाकात करने के बाद नेताजी से जुड़े खुफिया और अहम दस्तावेजों को सार्वजनिक किये जाने का ऐलान किया।
खुफिया दस्तावेजों में हुआ खुलासा क्यों नेताजी के परिवार की हुई जासूसी
इतिहास के पन्नों से- आओ चलें स्वामी विवेकानंद से लेकर नेताजी के कालेज में
प्रधानमंत्री ने बोस परिवार से मिलने के बाद ट्विटर पर कई ट्वीट करके अपने अनुभव साझा किये। उन्होंने कहा कि सुभाष बाबू के परिवार से मिलना सम्मान की बात है और हमारे बीच काफी विस्तार से और संरचनात्मक बातची हुई।
बोस परिवार से पीएम ने कहा कि वो उन्हें अपने ही परिवार का हिस्सा समझे। प्रधानमंत्री ने कहा कि इतिहास का गला घोंटने की जरूरत नहीं है। जो देश अपने इतिहास को भूल जाता है वह नया इतिहास नहीं रच पाता है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि नेताजी की फाइलों को सार्वजनिक किये जाने की प्रक्रिया उनके जन्मदिन के अवसर यानि 23 जनवरी को अगले वर्ष शुरु होगी। यही नहीं पीएम ने कहा कि वह अन्य देशों से भी नेताजी से जुड़े दस्तावेजों को भारत के साथ साझा करने की अपील करेंगे। इसकी शुरआत वह दिसंबर में रूस के दौरे से करेंगे।
प्रधानमंत्री के इस ऐलान के बाद बोस परिवार काफी खुश है और आज के इस दिन को भारत की असली आजादी का दिन बताया। बहरहाल ऐसे में देखने वाली बात यह है कि दस्तावेजों को सार्वजनिक होने के बाद वो कौन से राज हैं जिन्हें दफन कर दिया गया था।













Click it and Unblock the Notifications