इस रहस्यमयी ग्लेशियर को देखकर वैज्ञानिक हैरान, सफेद की जगह बर्फ का रंग हुआ गुलाबी
नई दिल्ली: दुनिया के हर हिस्से में बर्फ सफेद रंग की होती है, चाहे वो अंटार्कटिका पर हो या हिमालय के ऊंचे पहाड़ों पर, लेकिन अब इटली में गुलाबी रंग के बर्फीले ग्लेशियर दिखने से सभी लोगों के होश उड़ गए हैं। अचानक से सफेद ग्लेशियर गुलाबी कैसे हो गया, इसका पता लगाने में वैज्ञानिकों की टीम जुटी, तब जाकर सच्चाई सामने आई।

शैवाल की वजह से बदला रंग
रिपोर्ट के मुताबिक धीरे-धीरे ग्लेशियर का रंग बदलने लगा। कुछ दिन बाद वहां बर्फ सफेद से गुलाबी हो गई। जिसके बाद इटली सरकार ने वैज्ञानिकों को इसकी जांच के लिए भेजा। इटली नेशनल रिसर्च काउंसिल के वैज्ञानिकों ने अब इस रहस्यमयी बदलवा के पीछे शैवालों को बताया है, जिनका नाम Ancylonema nordenskioeldii है। आमतौर पर शैवाल इटली में नहीं पाए जाते लेकिन वैज्ञानिक उनके वहां पहुंचने से हैरान हैं। साथ ही इस बात का भी पता लगाया जा रहा कि वो कहां-कहां मौजूद हैं।
📸 Miguel Medina pic.twitter.com/HR5ffI17wa
— AFP news agency (@AFP) July 6, 2020 '>शैवाल से क्या है खतरा?
जांच करने गए वैज्ञानिकों के मुताबिक ये शैवाल खतरनाक तो नहीं हैं, लेकिन बर्फ को जरूर नुकसान पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि शैवाल वातावरण में मौजूद कार्बन डाई ऑक्साइड को सोख लेते हैं। फिर बर्फ जल्दी पिघलने लगती है। इस बीच शैवाल का रंग भी बर्फ के सफेद रंग के साथ मिक्स हो जाता है। जिस वजह से ये गुलाबी दिखने लगे हैं। वहीं वैज्ञानिकों के तर्क के बावजूद स्थानीय लोग इस बर्फ को रहस्यमयी बताने में लगे हैं।

अंटार्कटिका में हो चुकी है ऐसी घटना
अंटार्कटिका में आपकी नजर जहां भी जाएगी, वहां पर सफेद चादर से ढके पहाड़ नजर आएंगे। पिछले महीने वहां भी अचानक बर्फ का रंग बदलना शुरू हुआ। कुछ दिन बाद काफी बड़ा इलाका दूर से हरा दिखने लगा। इस बदलाव को देखकर वैज्ञानिक हैरान रह गए। जांच करने के बाद वहां पर भी शैवाल ही मिले। वैज्ञानिकों के मुताबिक उस इलाके में वाहनों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में वाहनों से उत्पन्न होने वाले कार्बन डाई ऑक्साइड को शैवाल तेजी से सोख रहे हैं, जिसका असर बर्फ पर दिख रहा। बर्फ का रंग तो बदल ही रहा है, इसके साथ ही वो पिघल भी तेजी से रही है। अब सैटेलाइट से भी इस हरे इलाके को साफतौर पर देखा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications