Myanmar Earthquake: म्यांमार में भूकंप से तबाही, पूर्वोत्तर राज्यों में भी महसूस हुए झटके
Myanmar Earthquake: आज, 28 मार्च को म्यांमार और थाईलैंड में आए शक्तिशाली भूकंप से तबाही की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप के झटके 7.2 और 7 तक मापे गए हैं। ये झटके इतने जोरदार थे कि इमारतें तक हिल गईं। इस भूकंप से दोनों देशों में कितना नुकसान हुआ है अब तक इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
इस बीच प्रधानमंत्री मोदी ने भूकंप के बाद की स्थिति को लेकर चिंता जाहिर की है। पीएम मोदी ने म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप से मची तबाही के बाद लोगों की सुरक्षा की कामना की है। इसके साथ ही उन्होंने हर संभव मदद के लिए कहा है। इसके लिए उन्होंने विदेश मंत्रालय को म्यांमार और थाईलैंड की सरकारों के साथ संपर्क करने के निर्देश दिए हैं।

Myanmar Earthquake News: थाईलैंड में आपातकाल की घोषणा
थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहां एक निर्माणाधीन ऊंची इमारत ढह गई, जिससे तीन लोगों की मौत की जानकारी सामने आ रही है। हालांकि, अभी तक कितना नुकसान हुआ है इसे लेकर कुछ खास जानकारी सामने नहीं आई है। थाईलैंड सरकार ने देश में आपातकाल घोषित कर दिया है और बचाव कार्य के लिए सेना ने कमान संभाल ली है।
Myanmar Earthquake Today News: भारत में भी झटकों का असर
इसी बीच भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। मणिपुर और मेघास के इंफाल में थंगल बाजार क्षेत्र के निवासी दहशत में आ गए, लेकिन किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। इसी तरह, मेघालय के पूर्वी गारो हिल्स जिले में भी 4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।
कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों में भी हल्के झटके महसूस किए गए, हालांकि वहां किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications