My Voice: पर्रिकर साहब! पाक एक मार रहा हैं तो आप तीन क्यों नहीं मार रहे?
नयी दिल्ली। आए दिन सीमा पार से हो रही गोलीबारी (सीजफायर) पर श्रुति सिंह, जो पेशे से एक रेडियो स्टेशन में आरजे हैं और लखनऊ में रहती हैं ने अपनी बात रखी। श्रुति ने कहा कि हर एक निश्चित अंतराल पाकिस्तान सीज फायर का उल्लंघन करता है और हमारी सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती है।

रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर की उस बात (जिसमें उन्होंने सेना को आदेश दिया था कि अगर पाकिस्तानी एक मारते हैं, तुम तीन मारो) का जिक्र करते हुए श्रुति ने कहा कि अगर ऐसा होगा तभी पाकिस्तान को करारा जवाब मिलेगा। आपको बताते चलें कि बुधवार की सुबह जम्मू एवं कश्मीर के जम्मू जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान रेंजर्स की गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गई है और तीन अन्य घायल हो गए हैं।
इनमें दो आम नागरिक और एक सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान हैं। जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक अखनूर सेक्टर में रहने वाली 42 वर्षीया पोली देवी की गोलीबारी में मौत हो गई। इस संबंध में अपनी राय रखते हुए श्रुति ने कहा कि सीमा पर तैनात जवानों की मौत पर जिस तरह सरकार उदासीन है उसे देखते हुए ही आज के युवाओं का सेना से रूझान खत्म हो रहा है और वो भर्ती से कतराने लगे हैं।
श्रुति ने शहीद होने के बाद जवानों के परिजनों की हालत पर चिंता जताया और कहा कि जो देश की सेवा करते-करते अपनी जान दे देता हो उसकी मौत के बाद उसके परिवारवालों को अनदेखा करना दुखद है। श्रुति के मुताबिक जब तक सेना राजनीति की छांव में रहेगी तबतक बेहतर अवस्था में नहीं आ सकती। अंत में श्रुति ने कहा कि ''मैं रक्षा मंत्री पर्रिकर से कहना चाहती हूं कि वो (पाकिस्तान) हमारे एक मार रहे हैं तो आप उनके तीन जरूर मारें ताकि अगली बार सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन करने से पहले वो 10 बार सोचें''।
Disclaimer: माई व्यॉयस में प्रकाशित ये विचार वनइंडिया के नहीं, बल्कि हमारे पाठक के हैं। यदि आप अपनी बात रखना चाहते हैं तो वनइंडिया को लिख भेजें [email protected] पर। सब्जेक्ट लाइन में My Voice जरूर लिखें। यदि आपको हिंदी टाइपिंग नहीं आती है तो अपना मोबाईल नंबर ई-मेल करें, हम आपको कॉल करके आपके विचार लेकर प्रकाशित करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications