MY VOICE: गिरिराज का सोनिया पर बयान उनकी छोटी सोच दर्शाता है
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने बयान से एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सोनिया गांधी को अपना नेता इसीलिए स्वीकार क्योंकि वह गोरी चमड़ी वाली हैं। बाद में बुधवार को उन्होंने अपने बयान पर खेद जताया।
बिहार में मंगलवार को एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, "अगर राजीव गांधी ने एक नाइजीरियाई महिला के साथ शादी की होती और अगर वह गोरी नहीं होती तो क्या कांग्रेस उन्हें (सोनिया गांधी) अपना नेता चुनती।" गिरिराज सिंह की टिप्पणी से हंगामा मच गया। कांग्रेस ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह को आड़े हाथों लिया वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उनके बयान से दूरी बना ली है।
इस पूरे मामले में मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले दिलीप परिचय का कहना है कि 'गिरिराज सिंह का बयान शर्मसार करने वाला है। दिलीप ने कहा कि गिरिराज सिंह मोदी सरकार में मंत्री हैं और उनके इस बयान से उनकी मानसिकता बताती है।'
यह बात दिलीप ने वनइंडिया के My Voice कॉलम के लिये कही। दिलीप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस पूरे मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। दिलीप ने कहा कि नेताओं और मंत्रियों का ये बयान अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर देश का मखौल उड़ाती है।
Disclaimer: My Voice कॉलम के अंतर्गत प्रकाशित होने वाली राय पाठक एवं आम जनता की राय है। इसमें वनइंडिया के विचार शामिल नहीं हैं।
आप भी रखें अपनी बात: किसी भी मुद्दे पर अगर आप अपनी बात वनइंडिया के माध्यम से रखना चाहते हैं, तो अपना मोबाइल नंबर, या फेसबुक आईडी हमें ई-मेल करें [email protected]