MY VOICE: कौन कहता है केजरीवाल आम आदमी है वो तो...

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव ने शुक्रवार को पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया और कहा कि उन्होंने अराजक व्यवहार करते हुए पार्टी के अंदर विरोधी स्वर को सुनने से इंकार कर दिया। आप नेता योगेंद्र यादव के साथ दिल्ली प्रेस क्लब में मीडिया को संबोधित करते हुए प्रशांत भूषण ने कहा कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिली हार के बाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल दिल्ली में कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाना चाहते थे, जबकि कई इसका विरोध कर रहे थे।

My Voice: Arvind Kejriwal is shrewed politician

'आप' में चल रहे इस 'आर-पार' को लेकर ना सिर्फ दिल्ली की राजनीति गर्म है बल्‍िक पूरे देश में इस अंर्तकलह की चर्चा शुरु हो गई है। दिल्ली की जनता को एक बार फिर महसूस होने लगा है कि उसने 'आप' की सरकार को चुन सिर्फ कलह पैदा किया है और कुछ नहीं। राजनीति पर पैनी नजर रखने और उससे जुड़ी हर चीज से अपडेट रहने वाले दीपक जोशी ने इस मामले को एक अलग चश्मे से देखा है। उनका कहना है कि खुद को जनता की पार्टी बताने वाली आम आदमी पार्टी दरअसल सिर्फ और सिर्फ अरविंद केजरीवाल की पार्टी है।

वनइंडिया के कॉलम 'MY VOICE' के लिए दीपक ने कहा कि अरविंद केजरीवाल आम आदमी नहीं एक मझे हुए राजनीतिज्ञ हैं। वो अपनी शर्तां पर पार्टी चलाना चाहते हैं। इसके अलावा दीपक ने भाजपा और आम आदमी पार्टी में अंदरूनी गठबंधन की भी आशंका जाहिर की है। दिल्ली को फ्री वाई-फाई बनाने की बात पर दीपक ने कहा कि यह युवओं को लुभाने का एक झांसा मात्र था। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल आम जनता की नब्ज पकड़ते हैं और उसी को अपने वोट बैंक में तब्दील कर देते हैं।

अंत में दीपक ने केजरीवाल के फ्री वाई-फाई वाले वादे पर व्यंग करते हुए कहा कि जिस तरह जिस तरह कंपनी-कंपनी में कंपटीशन होता है उसी तरह आज कल मुख्यमंत्री-मुख्यमंत्री में कंपटीशन होने लगा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने फ्री लैपटॉप दिया तो केजरीवाल कैसे पीछे रह सकते थे उन्होंने फ्री वाई-फाई का वादा कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+