मुजफ्फरनगर दंगों के आरोपी संगीत सोम को जेड प्लस श्रेणी सुरक्षा

मुजफ्फरनगर। राजनीति में जेड प्लस सुरक्षा का चलन आज से नहीें वर्षों से है पर इसे लेकर समय-समय पर मुद्दे पैदा होते रहे हैं कि यह किसे दी जानी चाहिए और किससे छीन ली जानी चाहिए। मुज्ज़फरनगर दंगों के मामले में आरोपी बीजेपी विधायक संगीत सोम को जेड प्लस सुरक्षा मुहैया कराई गई है।

sangeet som bjp

दरअसल फैसला गृहमंत्रालय की एक स्पेशल कमेटी ने लिया है। सूत्रों के मुताबिक, इंटेलिजेंस एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, सोम को मारने की साजिश कई लोग और संगठन बना रहे थे, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया गया।

पढ़ें- सरकार का नया प्लान
संगीत सोम को यूपी पुलिस ने मुज्जफ्फरनगर दंगा भड़काने का आरोप में गिरफ्तार किया था। इस दुखद हिंसा में 65 लोगों की मौत हो गई थी। विपक्ष गृहमंत्रालय के इस फैसले को आड़े हाथों ले रहा है।

सपा नेता नरेश अग्रवाल ने कहा कि पीएम लालकिले से सांप्रदायिकता कुचलने की बात करते हैं, दूसरी तरफ उनकी पार्टी सांप्रदायिकता फैलाती है और सांप्रदायिकता के हीरो को अत्याधुनिक सुरक्षा देती है। हालांकि इस पर सत्तारूढ़ दल भाजपा की ओर से किसी भी तरह की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+