कश्मीर: अनंतनाग के मलिक बने मिसाल, क्वालिफाई की KAS परीक्षा

श्रीनगर। कश्मीर घाटी के दूरदराज के इलाकों से युवा अब प्रतिष्ठित सरकारी परीक्षाओं की योग्यता के लिए बड़े शहरों के उम्मीदवारों को कठिन लड़ाई दे रहे हैं। ताजा मामला जम्मू और कश्मीर स्थित अनंतनाग जिले का है। यहां के निवासी मुजफ्फर अहमद मलिक ने कश्मीर एडिमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (KAS) पास कर ली है। मलिक, अनंतनाग के उत्रसू गांव के रहने वाले हैं। उनकी इस सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है। अपनी सफलता पर मलिक ने कहा कि उनके गांव में लोग इन चीजों से अंजान हैं, यहां तक कि वो सरकार की स्कीमों के बारे में भी नहीं जानते। KAS उनके लिए नया शब्द है। उन्होंने कहा कि वो अपने गांव के लिए काम करना चाहते हैं। वो सिविल परीक्षाओं की तैयारी भी करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications