Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

J&K: बारामूला में सुरक्षाबलों और आंतंकियों के बीच मुठभेड़, जैश का आतंकी ढेर

नई दिल्ली, 30 जुलाई। उत्तरी कश्मीर में बारामूला जिले के क्रीरी के वानीगाम बाला इलाके में आतंक रोधी दस्ते (ATS) की आयों से मुठभेड़ हुई। जिसमें एक आतंकी मारा गया। एनकाउंटर में मारे गए आतंकवादी का संबंध जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन है। अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है।

Recommended Video

    Baramulla में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर | वनइंडिया हिंदी | *News
    Representational Image

    बारामूला के बिनेर इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में मारे गए एक आतंकी की पहचान की गई है। उसका संबंध आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद था। वहीं पकड़े गए अन्य दो आतंकी भी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए हैं।

    बारामूला जिले में यह एक दिन में दूसरी मुठभेड़ है। बारामूला के क्रीरी क्षेत्र के गांव वानीगाम बाला में हुई मुठभेड़ में एक नया भर्ती हुआ जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी मारा गया। मुठभेड़ के दौरान आतंकियों की ओर से की गई फायरिंग में सेना के दो जवान और एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।

    एक पुलिस प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि बारामूला में क्रीरी के गांव वानीगाम बाला इलाके में एक आतंकवादी की उपस्थिति के संबंध में कार्रवाई करते हुए तलाशी अभियान शुरू किया गया था। इलाके में तलाशी अभियान के दौरान जैसे ही संयुक्त तलाशी दल संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ा, छिपे हुए आतंकवादी ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। जिसका सुरक्षा बलों की ओर जवाब दिया दिया जा रहा है।

    बताया जा रहा है कि आगामी मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है। मारे गए आतंकवादी की पहचान अख्तर हुसैन भट उर्फ ​​आबिद भाई पुत्र गुलाम अहमद भट निवासी त्रिच, कुपवाड़ा के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि भट इस साल 16 जुलाई से लापता था। वो आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के संपर्क में था।

    पुलिस ने बताया कि लश्कर के दो हाइब्रिड आतंकियों तारिक वानी और इशफाक वानी को सोपोर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, ये लोग हादिपोरा राफिआबाद चेकिंग पोस्ट से चेकिंग के दौरान भाग गए थे। इनके पास से दो पिस्टल, दो मैग्जीन, 11 लाइव कारट्रेज बरामद की गई है। पुलिस इन लोगों से पूछचाछ कर रही है और इस मामले की जांच कर रही है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+