महिलाओं पर एक्टर अश्लील बयान, कहा महिला को या तो किस करना होगा या फिर प्रेगनेंट
नयी दिल्ली। तेलगू फिल्मों के स्टार और विधायक एन बालाकृष्णा ने महिलाओं को लेकर अश्लील बयान दिया है। एक फिल्म समारोह के दौरान बालाकृष्णा ने महिलाओं के खिलाफ अश्लील शब्दों को इस्तेमाल किया। खबर के मुताबिक तेलुगू फिल्म 'सावित्रि' के ऑडियो रिलीज के दौरान बालाकृष्णा ने कहा कि उनके फैंस यह स्वीकार नहीं करेंगे कि वह सामान्य तरीके से किसी महिला का पीछा करें।

अपने जुबान पर से कंट्रोल खोते हुए उन्होंने कहा कि मुझे उस महिला को या तो किस करना होगा फिर प्रेगनेंट। बालाकृष्णा के इस बयानबाजी के दौरान मंच पर मौजूद महिलाएं असहज हो गई। इस बयान के बाद उनपर आरोप लगने लगे। उनके खिलाफ सिकायत दर्ज कराई गई। मामला बढ़ता देख बाबाकृष्णा ने फौरन माफी मांग ली। उन्होंने कहा कि उन का मकसद महिलाओं का अपमान करना नहीं था।
कौन हैं बालाकृष्णा
56 साल के अभिनेता बालाकृष्णा तेलुगुदेशम पार्टी के विधायक है।
वो हिंदुपुर सीट से विधायक है।
उनका संबंध आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबु नायडू से है।
वो ना केवल चंद्रबाबू नायडू के साले है ब्लकि उनके बेटे लोकेश के ससुर भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications