हिमाचल में मुस्लिम समुदाय ने मंदिर में मत्था टेक निकाला मुहर्रम का जुलूस
सिरमौर। पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश के लोगों ने देश में हिन्दू-मुस्लिम एकता की एक बेहतरीन मिसाल पेश की है। सिरमौर जिले के नाहन में मुस्लिम समुदाय ने सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की है। शुक्रवार को वामन द्वादशी और मुहर्रम एक ही दिन थे। जिसके चलते मुस्लिम समुदाय के लोगों पहले भगवान जगन्नाथ के मंदिर पहुंचे और वामन द्वादशी का पर्व मनाया और उसके बाद मुहर्रम में शामिल होकर ताजिया निकाला।

शुक्रवार को 35 साल बाद मुहर्रम और वामन द्वादशी का पर्व एक ही दिन होने के चलते मुस्लिम समुदाय ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और मस्जिद में नमाज अता की।
जगन्नाथ रथयात्रा कमेटी के प्रधान ने कहा कि नहान में यह भाईचारा सदियों से चला आ रहा है। दूसरे त्योहारों पर भी मुस्लिम समुदाय के लोग मंदिर आते हैं। जब भी वे लोग मंदिर आते हैं तो हम उनका स्वागत करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
