Video: 'दो कौड़ी के...', फतवा पर ये क्या बोल गई अयोध्या पैदल पहुंचने वाली मुस्लिम लड़की शबनम शेख
Shabnam Shaikh: मुंबई से अयोध्या पैदल चलकर आने वाली मुस्लिम लड़की शबनम शेख इन दिनों चर्चाओं में है। शबनम शेख ने 31 जनवरी को वीडियो शेयर कर जानकारी दी है कि वह अयोध्या के राम मंदिर में जाकर रामलला के दर्शन कर आई हैं।
शबनम शेख के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी में से एक वीडियो है, जिसमें शबनम शेख का फतवा को लेकर अपनी राय बता रही हैं। इसमें शबनम शेख ने कहा है कि वो फतवा को कुछ नहीं मानती हैं।

शबनम शेख इस वीडियो में कह रही हैं कि, 'फतवा को हम कुछ नहीं मानते हैं...। ऐसा मैं इसलिए कह रही हूं क्योंकि हमारा देश संविधान से चलता है, ना कि आपके दो कौड़ी के फतवा से। देश संविधान से चलता है...और इसी संविधान ने मुझे अधिकार दिया है कि मैं मंदिर भी जा सकी हूं और मस्जिद भी जा सकती हूं। खैर मस्जिद में तो लड़कियों के जाने पर मनाही है।'
शबनम शेख ने ज्ञानवापी पर भी कही ये बात
शबनम शेख ने ज्ञानवापी परिसर में पूजा करने के वाराणसी कोर्ट के फैसले पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। शबनम शेख ने कहा कि, 'भोलेनाथ के बिना राम-राज्य अधूरा है। हम सभी को कहीं न कहीं इस बात का अंदाजा था कि वहां एक मंदिर है।'
41 दिनों से पैदल चल रही थी शबनम शेख
मुंबई के चर्च गेट इलाके की रहने वाली 20 वर्षीय शबनम शेख 41 दिनों तक लगातार पैदल चलकर अपने दो दोस्तों के साथ अयोध्या पहुंची हैं। शबनम ने मुंबई से अयोध्या तक पैदल 1,578 किलोमीटर की दूरी तय की है।
शबनम शेख का कहना है कि वो बचपन से ही ही रामभक्त थीं और उन्हें रामायण देखना भी काफी पसंद है। अयोध्या पहुंचने के बाद शबनम शेख राम मंदिर में जाने से पहले हनुमानगढ़ी गई थीं।












Click it and Unblock the Notifications