बुर्के में महिलाओं ने झाड़ू लगाई तो विरोध कर युवकों ने कहा हिंदू हैं
कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र के मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के तहत मुस्लिम महिलाओं ने आगे आकर भाग लिया तो कुछ युवकों ने हिंदूत्व के नाम पर हंगामा कर दिया। जानकारी के मुताबिक कानपुर में कुछ महिलाओं ने बुर्का पहनकर झाड़ू लगाई। इसको देखकर कुछ युवकों ने विरोध करना शुरू कर दिया।
कानपुर के ढकनापुरवा क्षेत्र में करीब एक दर्जन से ज्यादा मुस्लिम महिलाओं ने रविवार को सफाई अभियान की शुरुआत की। हैरानी तब हुई जब बुर्के में आई कुछ मुस्लिम समुदाय की महिलाओं ने झाड़ू लगानी शुरु की तो युवकों ने इसका विरोध किया। विरोध कर रहे युवकों का कहना था कि बुर्का पहनकर सफाई नहीं जानी चाहिए। युवकों ने आरोप लगाया कि बुर्के में झाड़ू लगा रहीं महिलाएं मुस्लिम नहीं हैं बल्कि हिंदू समुदाय से आती हैं।
भाजपा औऱ धर्मगुरुओं ने की निंदा
बुर्के में झाड़ू लगाने पर उठे विवाद पर शहर के काजी ने कहा कि बुर्का मुस्लिम महिलाओं का पर्दा है। अगर वह बुर्का पहनकर सफाई अभियान में जुटी हैं तो शरीयत के मुताबिक में इसमें कोई अनुचित बात नहीं हैं। वहीं शिया धर्मगुरु कल्बे जव्वाद ने भी महिलाओं को सही बताते हुए मुस्लिम युवकों के बयान की निंदा की।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली सवा सौ करोड़ भारतीयों को साथ लेकर चलने वाली है। स्वच्छ भारत अभियान किसी धर्म या जाति के लिए नहीं बल्कि यह देश की भलाई के लिए है।