बाबा रामदेव के गोमूत्र उत्पादोंं के खिलाफ मुस्लिम संगठन ने जारी किया फतवा
चेन्नई। बाबा रामदेव के पतंजली उत्पाद के खिलाफ मुस्लिम संगठन ने मोर्चा खोल दिया है। तमिलनाडु में मुस्लिम संगठन ने बाबा के उत्पाद के खिलाफ फतवा जारी किया है।

तमिलनाडु के तमिलनाडु तौहीद जमान ने पतंजली के कॉस्मेटिक, दवा और कई उत्पादों के खिलाफ फतवा जारी किया है। संगठन का दावा है कि इन उत्पादों में गोमूत्र का इस्तेमाल किया जाता है।
मुस्लिम संगठन का कहना है कि इस्लाम में गोमूत्र हराम है, ऐसे में इन उत्पादों के प्रयोग से लोगों को बचना जाहिए। इसके लिए मुस्लिम संगठन ने बकायदा एक प्रेस रीलीज जारी किया है।
आपको बता दें कि पतंजलि संस्थान आयुर्वेद साबुन से लेकर, शैंपू, टूथपेस्ट, क्रीम, बिस्कुट, घी, आटा सहित 350 उत्पाद बनाता है। हालांकि बाबा रामदेव का दावा है कि गोमूत्र स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है।












Click it and Unblock the Notifications