VIDEO: बीच सड़क ट्रक के हॉर्न पर लड़कों ने किया 'नागिन डांस', लोग बोले-'नागमणि' लेकर ही मानेंगे
नई दिल्ली, 12 जुलाई: सोशल मीडिया पर आए दिन डांस के वीडियो वायरल होते रहते हैं। आपने आमतौर लोगों को डीजे या म्यूजिक पर डांस करते हुए देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी लोगों को हॉर्न की धुन पर डांस करते हुए देखा है? इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक ट्रक के हॉर्न पर बाइकर्स सड़क पर नागिन डांस करते नजर आ रहे हैं। हालांकि आए दिन हमें सड़कों पर ट्रकों के म्यूजिकल हॉर्न सुनाई दे जाते हैं।

भीगी सड़क पर लोटकर "नागिन डांस" करते मम्मी के 'नगीने'
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि, पहाड़ी इलाके की एक सड़क पर कुछ बाइकर्स आते हुए दिख रहे हैं। वहीं उनके पीछे एक ट्रक हॉर्न बजाता हुआ दिख रहा है। ट्रक का हॉर्न सुन बाइक सवार युवा अपनी बाइक्स को सड़क के साइड पर लगा देते हैं और सड़क पर ही डांस करने लगते हैं। इसी बीच कुछ लड़के ट्रक ड्राइवर को ट्रक रोकने का इशारा करते हैं। युवाओं को सड़क पर नाचता देख, ट्रक ड्राइवर भी अपना ट्रक रोक देता है।

बारातियों की तरह झूमे बाइकर्स
लड़कों को हॉर्न की धुन पर नाचता देख ट्रक ड्राइवर नागिन धुन बजाने लगता है। जिसे सुन लड़कों में और जोश आ जाता है। वे बीच सड़क पर नागिन डांस शुरू कर देते हैं। वीडियो में दिख रहा है कि, कुछ युवक उछल-उछल कर डांस कर रहे होते हैं, तो वहीं कुछ युवक रोड पर लोट-लोटकर डांस करते नजर आए। हार्न पर डांस का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग वीडियो को शेयर कर मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

वीडियो इंदौर के पास का बताया जा रहा है
सोशल मीडिया पर कुछ लोग इस वीडियो को मध्य प्रदेश के इंदौर के पास का बता रहे हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स के मुताबिक, ये वीडियो इंदौर के करीब पर्यटन स्थल जाम गेट के रास्ते का है। हालांकि वीडियो कहां का है, इसकी सटीक पुष्टि नहीं हो सकी है। हालंकि लोग अब इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर्स ने लिखा कि, जरूरी नहीं डांस करने के लिए हर बार डीजे वाले बाबू ही गाना बजाए,जब जोर से डांस आये तो ट्रक के हॉर्न पर ही शुरू हो जाये।

दुनिया में माइकल जैक्सन का मून वॉक फेमस है, भारत में नागिन डांस
एक अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा कि, जैसे दुनिया में माइकल जैक्सन का मून वॉक फेमस है उसी तरह भारत में नागिन डांस...फिर चाहें स्टेज सड़क और म्यूजिक ट्रक से ही क्यों न आ रही हो..। वहीं एक अन्य यूजर्स @BilluPsycho ने लिखा कि, भीगी-भीगी सड़क पर लोटकर "नगीन डांस" करते हुए मम्मी के "नगीने"। लगता है ट्रक ड्राइवर से, ये सब "नागमणि" लेकर ही माने होंगे।
वायरल VIDEO देख नहीं रुके हंसी
हालांकि लड़कों के बीच सड़क नागिन डांस करने को लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति भी जाहिर की है। @SanjayLohani76 नाम के एक यूजर्स ने ट्वीट कर लिखा कि, ट्रक में नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले लगे "हार्न" पर हाइवे में नियमों की धज्जियाँ उड़ाते हुए युवाओं का नागिन डांस। यूर्जस ने इस वीडियो में मध्य प्रदेस के डीजीपी को भी टैग किया है।












Click it and Unblock the Notifications