क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

कोरोना ने तोड़ दी मशहूर संगीतकार नदीम-श्रवण की जोड़ी, श्रवण राठौर का मुंबई में निधन

मशहूर संगीतकार श्रवण राठौर का कोरोना से निधन

Google Oneindia News

मुंबई, 23 अप्रैल: हिन्दी सिनेमा की मशहूर संगीतकार जोड़ी नदीम श्रवण के श्रवण राठौर का निधन हो गया है। श्रवण राठौर कोरोना से संक्रमित थे और कई दिन से अस्पताल में भर्ती थी। श्रवण के शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। गुरुवार रात करीब 9:30 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। 66 साल के श्रवण ने अपने साथी नदीम के साथ कई सुपरहिट फिल्मों के गानों का संगीत दिया था। 90 के दशक में नदीम-श्रवण की जोड़ी काफी लोकप्रिय थी।

मशहूर संगीतकार जोड़ी नदीम-श्रवण के श्रवण राठौर का कोरोना से निधन

श्रवण राठौड़ को बीते हफ्ते शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मुंबई के एस.एल. रहेजा अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। जहां उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी। कोरोना के अलावा भी उनको कई बीमारियां थीं, जिसके चलते उनको होने के चलते उनकी हालत लगातार गिरती रही और उनको बचाया नहीं जा सका।

कई हिट फिल्मों दिया संगीत

1990 के दशक में बॉलीवुड में नदीम-श्रवण की जोड़ी का एक तरह से राज था। कई सुपरहिट फिल्मों मे उन्होंने इस दशक में संगत दिया। उनकी पहली बड़ी फिल्म जिसका संगीत बहुत ज्यादा लोकप्रिय हुआ, वो आशिकी थी। इसके अलावा- 'साजन', 'सड़क', 'दिल है कि मानता नहीं', 'फूल और कांटे', 'हम हैं राही प्यार के', 'राजा हिंदुस्तानी', 'रंग', 'राजा', 'धड़कन', 'परदेस', 'दिलवाले', 'अंदाज', 'बरसात', 'सिर्फ तुम', जैसी फिल्मों में उन्होंने संगीत दिया। ये जोड़ी एक समय बॉलीवुड की सबसे कामयाब और महंगी संगीतकार जोड़ी थी।

पाकिस्तान से लौटे सिख श्रद्धालुओं में अब तक 200 से ज्यादा मिले कोरोना पॉजिटिवपाकिस्तान से लौटे सिख श्रद्धालुओं में अब तक 200 से ज्यादा मिले कोरोना पॉजिटिव

गुलशन कुमार की हत्या में नाम आने के बाद नदीम देश के बाहर चले गए। जिसके चलते नदीम और श्रवण सन 2000 में अलग हो गए थे। हालांकि दोनों ने 2009 में आई फिल्म 'डू नॉट डिस्टर्ब' में फिर साथ काम किया था। यही उनकी आखिरी फिल्म थी। इसके बाद श्रवण कई टीवी शो में भी जज बनकर आए थे।

English summary
music director shravan rathod passes away due to coronavirus infection mumbai
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X