उत्तर प्रदेश: हत्या के बाद पहले मुस्लिम समझकर दफनाया शव, सच्चाई सामने आने पर कब्र खोदकर निकाला
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने जानकारी दी कि 19 साल के व्यक्ति के शव को शामली के मुस्लिम कब्रिस्तान से खोदकर निकाला गया। क्योंकि उसकी पहचान हिंदू के तौर पर हुआ। इस शख्स की हत्या 17 जून को की गई थी। अगले दिन शख्स का शव बरामद किया गया था। आरोपियों द्वारा गुनाह कबूल करने के बाद युवक के हिंदू होने का खुलासा हुआ। शव की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने मृतक के धर्म का आंकलन कर उसका मुस्लिम रीतिरिवाज के तहत शव को शामली में स्थित कब्रिस्तान में दफनाया दिया था।

कब्र से निकाला गया शव
सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट सुरजीत ने कहा कि गलत तरीके से उसकी पहचान एक मुस्लिम के रूप में की गई जिसके बाद शव को कब्रिस्तान में दफनाया गया था। पुलिस ने बताया कि शामली जिला मैजिस्ट्रेट के आदेश पर शख्स की पहचान सागर के रूप में हुई। सागर की हिंदू के तौर प पहचान स्थापित होने के बाद शव को कब्र से बाहर निकाला गया। दरअसल 18 जून को यमुना नदी में स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई थी। पांच दिन बाद यमुना नदी से मृतक का शव मिला था। काफी प्रयासों के बाद भी शव की शिनाख्त नही हो सकी थी। शव की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने मृतक के धर्म का आंकलन कर उसका मुस्लिम रीतिरिवाज के तहत शव को शामली नगर में स्थित कब्रिस्तान में दफनाया दिया था।

अपराधियों के गुनाह कबूलने के बाद खुलासा
पुलिस ने बताया कि तीनों गिरफ्तार लोगों द्वारा अपराध कबूल करने के बाद मृतक की असली पहचान सामने आई। सागर हरियाणा के पानीपत का रहने वाला था। उसके परिवार ने 17 जून को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि युवक के प्राइवेट पार्ट का आपरेशन हुआ था, जिस कारण युवक की शिनाख्त सही प्रकार से नही हो सकी थी।

दोस्तों ने की थी सागर की हत्या
पुलिस ने बताया कि 19 साल के सागर की हत्या 17 जून को उसके तीन दोस्तों ने की थी। सागर की हत्या के करने के बाद दोस्तों ने उसका शव यमुना नदी में फेंक दिया। इसके एक दिन बाद उसका शव बरामद हुआ। कहानी में मोड़ बीता दिवस उस समय ले लिया, जब हरियाणा के पानीपत के सेक्टर 17/13 थाने के एसएचओ सुमित कुमार ने टीम व कुछ लोगों के साथ कोतवाली में पहुंच कर बताया कि 17 जून को उनके थाना क्षेत्र में सागर के अपरहण का मुकदमा दर्ज कराया था।उन्हें शक है कि जिस युवक के शव को दफनाया गया है, वह उनका बेटा सागर है। इसके बाद फोटो कपड़े देखकर युवक की पहचान सागर पुत्र किरणपाल के रूप में की गई।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications