दाऊद के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका सरकार से भारत को मिली बड़ी सफलता

भाजपा और विहिप नेता की हत्या के मामले में भारत सरकार को बड़ी सफलता, हत्या के आरोपी से दक्षिण अफ्रीकी एजेंसी करेगी पूछताछ।

नई दिल्ली। दाऊद इब्राहिम के मामले में भारत सरकार को बड़ी सफलता मिली है, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के नेताओं की हत्या के मामले में दक्षिण अफ्रीका ने दाउद के खिलाफ जांच की बात कही है। भारत सरकार की अपील को एक साल बाद दक्षिण अफ्रीका की सरकार ने स्वीकार कर लिया है।

dawood ibrahim

दाऊद इब्राहिम के अहम सहयोगी जाहिदमिया शेख पर आरोप है कि उसने वीएचपी और बजरंग दल के नेताओं की हत्या की है। जाहिद शेख एनआईए की लिस्ट में मोस्ट वांटेड है। एनआईए नेता शीरीश बंगाली और भाजपा नेता प्रग्नेश मिस्त्री की हत्या के मामले में षड़यंत्र करने वालों को लिस्ट की मांग की थी। इन दोनों की हत्या गुजरात के भरूच में नवंबर 2015 में की गई थी।

शेख पर आरोप है कि उसने दाऊद इब्राहिम के करीबी जावेद चिकना के कहने पर को शूटर को इन दोनों नेताओं की हत्या करने के लिए भेजा था। एनआईए का मानना है कि इस हत्या में मुख्य साजिशकर्ता शेख दक्षिण अफ्रीका में है और उसने ही इस हत्या की पूरी पटकथा रची थी। एनआईए के एक अधिकारी ने बताया कि हमने एक वर्ष पहले दक्षिण अफ्रीका से अपील की थी, जिस पर दक्षिण अफ्रीका तैयार हो गया है और शेख से पूछताछ की जाएगी।

इसे भी पढ़ें- हिंदू मैरेज ऐक्ट के तहत वन-नाइट स्टैंड शादी नहीं : बॉम्बे हाईकोर्ट

एनआईए अधिकारी ने बताया कि हमें उम्मीद है कि शेख की पूछताछ के बाद उसे भारत को सौंपा जाएगा। भाजपा और विहिप के नेता की हत्या के बाद इस मामले की जांच की जिम्मेदारी एनआईए को दी गई थी। इस हत्या के पीछे दाऊद इब्राहिम का नाम सामने आया था, जानकारी के अनुसार यह हत्या सांप्रदायिक हिंसा को बढ़ाने के लिए की गई थी, यही नहीं इन नेताओं के अलावा भी कई और नेताओं की हत्या की साजिश रची गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+