पड़ोसी से पत्नी की अदला-बदली करना चाहता था रईस, शाहरुख ने दे दी मौत
पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर जब इस मामले की तफ्तीश शुरू की तो परत-दर-परत राज खुलने लगे। मामला वाइफ स्वैपिंग का था।
Recommended Video

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में अपराध का एक ऐसा खौफनाक चेहरा सामने आया कि सुनकर आप भी दहल जाएंगे। मुंबई के मलाड में एक टेलर (दर्जी) की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन के बाद जब हत्या के रहस्य से पर्दा उठा तो सामने आया वाइफ स्वैपिंग (पत्नियों की अदला-बदली) का काला सच। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

वाइफ स्वैपिंग का काला सच
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर जब इस मामले की तफ्तीश शुरू की तो परत-दर-परत राज खुलने लगे। दरअसल कांदिवली के गणेश नगर इलाके में रहने वाला रईस दर्जी का काम करता था। इसी मोहल्ले में रहने वाले शाहरुख से उसकी जान-पहचान थी। शाहरुख की पत्नी के साथ भी रईस के अच्छे संबंध थे। एक दिन बातों-बातों में रईस ने शाहरुख से वाइफ स्वैपिंग (पत्नियों की अदला-बदली) के लिए कहा।

शाहरुख की पत्नी को कहे आपत्तिजनक शब्द
वाइफ स्वैपिंग की बात सुनते ही शाहरुख को गुस्सा आ गया। इसपर रईस ने शाहरुख की पत्नी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द कह दिए। बस फिर क्या था, शाहरुख की आंखों में रईस को लेकर खून उतर आया। रविवार को एक शख्स का सिर कटा शव मिला। पुलिस को उसके शरीर पर चोटों के निशान भी मिले। पुलिस ने शव को लेकर जब जांच शुरू की तो उसकी पहचान रईस के रूप में हुई।

कॉल डिटेल से खुला हत्या का राज
पुलिस के मुताबिक रईस की लाश मिलने के बाद शाहरुख और उसका बेटा सबसे घटनास्थल पर पहुंचे। लाश की शिनाख्त होने पर शाहरुख ने सदमा लगने का नाटक भी किया। पुलिस को कुछ शक हुआ तो उसने रईस की फोन कॉल डिटेल खंगाली। कॉल डिटेल से पता चला कि रईस ने कई बार शाहरुख की पत्नी को फोन किए थे। पुलिस ने जब सख्ती से शाहरुख से पूछताछ की तो मामले की सारी सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications