पॉश रहे कॉलोनी इसलिए किया कत्ल, कुछ जहर देकर तो कुछ जिंदा जला दिए कुत्ते

एक पॉश इलाके में स्ट्रीट डॉग उनके एरिया की छवि को खराब ना करें इसलिए तकरीबन 20 कुत्तों की हत्या कर दी गई। जिसमें से चार कुत्तों को जिंदा जला दिया गया।

पुणे। पुणे में हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां पुणे के एक पॉश इलाके में स्ट्रीट डॉग उनके एरिया की छवि को खराब ना करें इसलिए तकरीबन 20 कुत्तों की हत्या कर दी गई। जिसमें से चार कुत्तों को जिंदा जला दिया गया, ये हत्या का मामला पुणे के बाणेर में सामने आया है। इस घटना के बाद से लोगों में भी काफी आक्रोश देखने को मिला। पुणे के बाणरे में बड़े पैमाने में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। इस परिसर में काफी बड़े-बड़े प्रोजेक्ट चल रहे हैं। स्ट्रीट डॉग से दिक्कत ना हो इसलिए कुत्तों को जिंदा जला दिया गया और बाकी जहर देकर मार दिए गए। मामले पर लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

Murder all dogs to make society clean in Pune

जानकारी के मुताबिक स्ट्रीट डॉग को रस्सी से बांधकर जिंदा जलाने का मामला सामने आया है और बाकी 16 कुत्तों को जहर दिया गया है। पुलिस ने कुत्तों की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एक्शन फॉर अॅनिमल्स अगेंस्ट क्रुएल्टी एंड ट्रॉमा, ये प्राणियों के लिए कार्यरत संस्था है। संस्था की प्रतिनिधी नीना राय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था और वहां से कुत्तों के जले हुए अवशेष प्राप्त किए गए थे। उसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस से संपर्क किया।

Murder all dogs to make society clean in Pune

घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद नीना राय ने बताया कि कुछ चश्मदीद गवाहों के मुताबिक कुत्तों को रस्सी से बांधकर जबरन खींचा गया है और पेट्रोल डालकर कुत्तों को जलाया गया है। ये मामला पुणे के चतुश्रृंगी पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसी जानकारी वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दयानंद ढेमे ने दी है।

Murder all dogs to make society clean in Pune
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+