मानसिक तौर पर कमजोर शख्स को चिढ़ाया, विरोध किया तो ईंट मारकर ले ली जान

जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात नसीम रजा गली में खड़े थे। इसी दौरान आरोपी नाबालिग उन्हें चिढ़ाने लगा

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के जगतपुरी इलाके में एक 50 साल के व्यक्ति की ईंट से हमला कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक मानसिक रूप से कमजोर था। एक नाबालिग ने मानसिक रूप से कमजोर शख्स को पहले चिढ़ाया और फिर ईंट से हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। जिसके बाद जख्मी हालत में नसीम रजा को हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण उनकी शादी नहीं हुई थी

मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण उनकी शादी नहीं हुई थी

पुलिस उपायुक्त पंकज सिंह के मुताबिक मृतक नसीम रजा के भतीजे सैयद नकी रजा की शिकायत पर पहले जानलेवा हमले का केस दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया गया था। मौत के बाद इसमें गैर इरादतन हत्या की धारा जोड़ी गई है। जानकारी के मुताबिक नसीम तीन भाइयों और मां के साथ सी-43, राधे श्याम पार्क एक्सटेंशन में रहते थे। मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण उनकी शादी नहीं हुई थी।

आरोपी नाबालिग उन्हें चिढ़ाने लगा

आरोपी नाबालिग उन्हें चिढ़ाने लगा

जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात नसीम रजा गली में खड़े थे। इसी दौरान आरोपी नाबालिग उन्हें चिढ़ाने लगा। इस पर नसीम और आरोपी के बीच हाथापाई हुई। इसी दौरान एक और युवक भी आ गया। युवक ने नसीम को पकड़ लिया, वहीं आरोपी थोड़ी दूर से एक ईट लेकर मौके पर पहुंचा और नसीम के सिर पर हथौड़ा मारकर वहां से भाग निकला। आसपास कई लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की नहीं की।

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकाली गई तो उसमें पूरी वारदात कैद थी

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकाली गई तो उसमें पूरी वारदात कैद थी

इसी दौरान नकी रजा अपने एक साथी हसनैन के साथ स्कूटी से घर की तरफ लौट रहे थे तो उन्होंने चाचा को सड़क के किनारे जख्मी हालत में पड़ा देखा। वे तुरंत स्कूटी से लेकर हेडगेवार अस्पताल पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नकी रजा के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। घटनास्थल पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकाली गई तो उसमें पूरी वारदात कैद थी। इसके आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+