मुन्ना बजरंगी के पेट में फंसी मिली 20 साल पुरानी गोली, डॉक्टर चौंके

मुन्ना बजरंगी के शव के पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों को उसके शरीर के अंदर से इनमें एक भी गोली नहीं मिली, बल्कि उसके पेट में फंसी 20 साल पुरानी गोली मिली।

नई दिल्ली। यूपी की बागपत जेल में कुख्यात डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद जेल के सुरक्षा इंतजाम सवालों के घेरे में हैं। सवाल उठ रहा है कि जेल की हाई सिक्योरिटी के बीच आखिर पिस्तौल अंदर कैसे पहुंची? सोमवार को जांच के लिए जब फोरेंसिक टीम बागपत जेल पहुंची तो उसे मौके से कारतूस के 10 खोखे मिले। हालांकि मुन्ना बजरंगी के शव के पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों को उसके शरीर के अंदर से इनमें एक भी गोली नहीं मिली, बल्कि उसके पेट में फंसी 20 साल पुरानी गोली मिली।

20 साल पहले मुठभेड़ में लगी गोली

20 साल पहले मुठभेड़ में लगी गोली

सोमवार को मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद उसका शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि मुन्ना बजरंगी को बेहद नजदीक से गोलियां मारी गईं थी, इसीलिए सभी गोलियां उसके शरीर को छेदते हुए बाहर निकल गईं। हालांकि एक्सरे के दौरान मुन्ना बजरंगी के पेट में एक गोली फंसी हुई नजर आई, जिसे देखकर डॉक्टर चौंक गए। यह गोली मुन्ना बजरंगी को 20 साल पहले पुलिस से मुठभेड़ के दौरान लगी थी।

जब मोर्चरी में जिंदा हो गया मुन्ना बजरंगी

जब मोर्चरी में जिंदा हो गया मुन्ना बजरंगी

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 1998 में करनाल हाईवे पर मुन्ना बजरंगी से पुलिस की मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में मुन्ना बजरंगी को पुलिस की आठ गोलियां लगी। पुलिस ने उसे मरा हुआ समझा और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी ले गई, जबकि मुन्ना बजरंगी जिंदा था। डॉक्टरों की टीम ने उसके शरीर से 7 गोलियां तो निकाल दीं, लेकिन एक गोली उसके पेट में फंसी रह गई। वही गोली मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद उसके पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों को मिली।

सुनील राठी बोला, बजरंगी की थी पिस्तौल

सुनील राठी बोला, बजरंगी की थी पिस्तौल

वहीं, इस मामले में पुलिस की पूछताछ के दौरान हत्या के आरोपी सुनील राठी ने बताया कि पिस्तौल उसकी नहीं थी, बल्कि मुन्ना बजरंगी जेल के अंदर पिस्तौल लेकर आया था। सुनील राठी ने पुलिस को बताया कि उसने मुन्ना बजरंगी से पिस्तौल छीनकर अपने बचाव में उसपर गोलियां चलाईं। पुलिस का कहना है कि सुनील राठी ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है। अपने बचाव में गोली चलाने के दावे की पुलिस जांच कर रही है। हत्या में इस्तेमाल पिस्तौल को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+