Munger Lok Sabha: BJP विधायक गिना रहे थे विकास, जनता ने निकाली अपनी भड़ास, जानिए क्या है माहौल

Munger Lok Sabha Election Ground Report: बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज़ हो चुकी है। राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के बीच चुनावी दांव पेंच का खेल शुरू हो चुका है। इसी क्रम में वन इंडिया हिंदी की टीम लोकसभा चुनाव को लेकर जनता के बीच क्या माहौल है जानने मुंगेर लोकसभा क्षेत्र पहुंची।

मुंगेर के मतदाताओं से विभिन्न मुद्दों पर बात की, इसी क्रम में मुंगेर विधायक प्रणव यादव से भी बात हुई। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि जनता हमारा विकास देख रही है। जदयू सांसद ललन सिंह ने जो विकास कार्य किया है वह BJP के साथ गठबंधन में रहकर किया है।

Munger lok Sabha farmers angry with BJP Said we will vote MP Lalan Singh Bihar News Hindi

भाजपा के कार्यों से जनता काफ़ी खुश है, आगामी चुनाव में कोई समीकरण नहीं है। यहां की जनता सिर्फ़ और सिर्फ़ कमल का बटन दबाएगी आप खुद जनता से ही उनका पक्ष जान लीजिए। किसानों के लिया खाद्य और खेती के लिए सरकर काफ़ी सहयोग कर रही है।

Recommended Video

    लोकसभा चुनाव को लेकर क्या है माहौल?,ग्राउंड पर पहुंची वन इंडिया हिन्दी की टीम

    भाजपा विधायक प्रणव यादव ने जैसे ही किसानों को फ़ायदा मिलने की बात कही, वहां मौजूद किसान भड़क गए। उन्होंने कहा कि खाद्य की काला बाजारी हो रही है। खाद्य के लिए ज़्यादा पैसे नहीं देने पर कहा जाता है खाद्य नहीं है जाओ। शिकायत करना चाहते हो, जाकर कर दो, कोई कुछ नहीं करने वाला है।

    Munger lok Sabha farmers angry with BJP Said we will vote MP Lalan Singh Bihar News Hindi

    किसानों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नीचे से लेकर ऊपर तक सब मिले हुए हैं। कमीशन सभी लोगों को जाता है। इसलिए किसानों के हित की कोई बात नहीं करता है। सब अपनी अपनी राजनीति चमकाते रहते हैं।

    लोकसभा चुनाव में वोट मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर वोट करेंगे। हम लोगों के लिए भाजपा सही नहीं है, क्योंकि राम मंदिर और मस्जिद करने से हमारे परिवार का पेट नहीं भरने वाला है। हम मज़दूर काम करते हैं, तो दो वक्त की रोटी जुटा पाते हैं। धर्म की सियासत हम लोगों को कुछ नहीं मिलने वाला है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+